{"_id":"64e3ab0d6c9bc5f7cc037a39","slug":"thieves-entered-pradhans-house-half-dead-one-died-sitapur-news-c-102-1-slko1055-1710-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: प्रधान के घर घुसे चोरों को किया अधमरा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: प्रधान के घर घुसे चोरों को किया अधमरा, एक की मौत
Mon, 21 Aug 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
देशी लौकिया गांव में चोर को लाठी-डंडे से पीटते ग्रामीण
रामपुर थाना क्षेत्र के देशी लौकिया गांव में आधी रात में घुसे थे तीन चोर
चोरों संग ग्रामीणों पर भी दर्ज हुआ केस
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में चोरी करने घर में घुसे तीन चोरों को ग्रामीणों ने दबोच लिया। ग्रामीणों ने चोरों की बुरी तरह से पिटाई कर दी। तीनों को अस्पताल लाया गया जहां एक चोर की इलाज के दौरान मौत हो गई।
रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के देशी लौकिया गांव की प्रधान नीलम के घर रविवार देर रात तीन चोर घुसे। इस दौरान कुत्ते भौंकने लगे। कुत्तों के भौंकने से प्रधान पति व प्रतिनिधि अखिलेश जाग गए। शोर मचाने पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। इधर चोर
जाकर गन्ने के खेत में छिप गए। सुबह करीब 5 बजे गांव वालों ने चोरों को पकड़ लिया। उनकी पहचान चांदपुर निवासी आशीष, बसुदा निवासी अंकित और चंदौली निवासी भोंदू के रूप में हुई। जब चोर पकड़े गए तो भीड़ ने तीनों को पीटना शुरू कर दिया। बेसुध हो जाने पर तीनों को सीएचसी रामपुर मथुरा में भर्ती कराया गया। जहां से भोंदू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही भोंदू (38) की मौत हो गई। एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि चोरों का आपराधिक इतिहास रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा भी दर्ज किया गया है। उन्होंने अपील की कि लोग कानून अपने हाथ में न लें। इनसेट
विज्ञापन
अलग-अलग तहरीरों पर तीन मुकदमे दर्ज
पुलिस ने अलग-अलग तहरीरों पर तीन मुकदमे दर्ज किए हैं। चोरी के आराेपी आशीष की तहरीर पर चार लोग नामजद हुए हैं। इसमें अखिलेश, कमलेश, अखिलेश और शिवम नामजद और 10 से 15 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरा मुकदमा अखिलेश की तहरीर पर लिखा गया जिसमें आरोपी भोंदू, आशीष और अंकित को नामजद किया है। वहीं तीसरा मुकदमा लल्लन सिंह ने दर्ज कराया हैजिसमें उन्होंने इन्हीं तीन चोरों पर घर से पांच लाख की चोरी करने का आरोप लगाया है।