फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Thieves broke into Indian Bank by making a dent

इंडियन बैंक में सेंध लगाकर घुसे चोर

Mon, 22 Feb 2021 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Thieves broke into Indian Bank by making a dent
नैमिषारण्य में इंडियन बैंक अज्ञात चोरों ने बैंक के पीछे के दीवाल में सेंध लगाने के बाद जांच पड़ता - फोटो : SITAPUR
नैमिषारण्य (सीतापुर)। इंडियन बैंक शाखा में नकब लगाकर रविवार रात चोरी का प्रयास किया गया। सुबह शाखा प्रबंधक को जानकारी हुई। सूचना पर सीओ, कोतवाल व फोरेंसिक टीम ने जांच की है। पुलिस ने मौके से टूटे ताले, हथौड़ी, रेती आदि बरामद की है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांचकर कार्रवाई की जा रही है। बैंक में रखा 10 लाख कैश व अन्य सामान सुरक्षित है।
विज्ञापन

नैमिषारण्य स्थित इंडियन बैंक शाखा प्रबंधक रवि कुमार ने बताया कि रोजमर्रा की तरह सोमवार सुबह वह बैंक गए तो ताले टूटे पड़े थे। बैंक के पीछे की दीवार में सेंध लगी थी। चोर बैंक की पिछली दीवार में सेंध लगाकर कमरे से होते हुए लॉकर रूम तक पहुंच गए थे। जिसकी जानकारी वहां खुले दरवाजे, टूटे पड़े ताले से हुई। चोर बैंक का लॉकर नहीं खोल सके।
विज्ञापन

इसके चलते बैंक में रखी करीब 10 लाख की नकदी, बैंक स्थित 56 लाकर्स में खाताधारकों की रखी अमानत को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। सब सुरक्षित है। जानकारी पर बैंक शाखा प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर सीओ लहरपुर यादवेंद्र यादव, कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा, फोरेंसिक टीम सहित भारी पुलिस बल मोके पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नैमिषारण्य थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। बैंक में कैश और लॉकर्स सुरक्षित है। जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
पहले भी हो चुका चोरी का प्रयास
नैमिषारण्य स्थित एक बैंक शाखा में इससे पहले भी चोरी का प्रयास हो चुका है। सूत्र बताते हैं कि, इस घटना से पहले 2018 में इसी तरह चक्रतीर्थ रोड पर स्थित इलाहाबाद यूपी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक शाखा में चोर खिड़की के रास्ते बैंक के अंदर दाखिल हो गए थे, लेकिन चोरी करने में सफल नहीं हुए थे। उसके बाद रात को फिर चोरों ने इंडियन बैंक शाखा में चोरी का प्रयास किया है।

बैंक के सीसीटीवी कैमरे खराब
बैंक के जिम्मेदारों ने बताया कि शाखा में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब हैं। बैंक शाखा एक किराए के भवन में संचालित है। इसका परिसर में भी खस्ताहाल है। इंडियन बैंक की ब्रांच के कैमरे काफी समय से खराब हैं। कैमरे खराब होने की सूचना शाखा प्रबंधक ने उच्चाधिकारियों को पहले ही दी थी। बैंक के जिम्मेदारों ने बताया कि जानकारी के चलते ही शुक्रवार को ही टेक्निकल एक्सपर्ट की कैमरों की जांच के लिए आई थी। कैमरे ठीक करने की कवायदें चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed