फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Thieves broke in and made off with jewelry.

Sitapur News: चोरों ने नकब लगाकर पार किए जेवर

Sun, 23 Aug 2026 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 23 Aug 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke in and made off with jewelry.
सदरपुर। इलाके के एक घर को शुक्रवार रात चोरों ने निशाना बनाया। घर की दीवार में नकब लगाकर जेवरात, नकदी, मेंथा ऑयल समेत लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। शनिवार सुबह परिजनों को वारदात की जानकारी हुई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मनिकापुर पड़रिया निवासी सुबोध वर्मा ने बताया कि उनके घर में शुक्रवार रात चोर पीछे की पक्की दीवार में नकब लगाकर दाखिल हुए। चोरों ने कमरे में रखी लोहे की अलमारी का ताला तोड़कर लाॅकर का पल्ला उखाड़ दिया। उसमें रखे लाखों के जेवरात व दो हजार की नकदी पार कर ली।
विज्ञापन


बताया कि चोर जाते समय कमरे में रखा करीब 30 किलो मेंथा ऑयल उठा ले गए। सुबोध वर्मा अपने छोटे भाई करन वर्मा के साथ रहते हैं, उनके भी जेवर चोरी हुए हैं। सुबह घर के बाहर स्टील का जंगाल व करीब 200 मीटर दूर सचिन के खेत में जेवर के खाली डिब्बे मिले। घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में देर रात चार संदिग्ध मकान की ओर जाते दिखाई दिए हैं। थानाध्यक्ष आशुतोष मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed