{"_id":"65a94511876a44b70507a828","slug":"there-will-be-a-ritual-of-chanting-125-lakh-rams-name-on-21st-sitapur-news-c-102-1-slko1052-8726-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 21 को सवा लाख राम नाम जप का होगा अनुष्ठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 21 को सवा लाख राम नाम जप का होगा अनुष्ठान
Thu, 18 Jan 2024 09:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 18 Jan 2024 09:04 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। गायत्री परिवार की ओर से प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत मंदिरों में सफाई अभियान और जप शुरू किया गया है। गायत्री परिवार के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी गंगा सागर वर्मा ने बताया कि 21 जनवरी को जिले में करीब 50 स्थानों पर एक दिवसीय सवा लाख राम नाम जप का अनुष्ठान कराया जाएगा।
22 जनवरी को यज्ञ द्वारा सुबह इसकी पूर्णाहुति की जाएगी। इसी दिन शाम छह बजे सभी गायत्री परिवार के संस्थानों, प्रज्ञा पीठ, शक्तिपीठों, प्रज्ञा मंडलों के द्वारा दीपोत्सव का कार्यक्रम कराया जाएगा। साथ ही नौ दिवसीय राम नाम जप का अनुष्ठान चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में गायत्री परिवार के द्वारा 21 और 22 जनवरी को जप एवं सुंदरकांड का पाठ होगा।