फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   There will be a ban on DJ in procession

Sitapur News: जुलूस-ए-मुहम्मदी में डीजे पर रहेगी पाबंदी

Tue, 19 Sep 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 19 Sep 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
There will be a ban on DJ in procession
बिसवां/सीतापुर। मरकजी कमेटी जुलूस-ए-मुहम्मदी के सदर मो. अय्यूब कुरैशी के आवास पर सोमवार को बैठक आयोजित की गई। मरकज़ी कमेटी के सदर ने सभी को रबी उल अव्वल के चांद की मुबारकबाद पेश करते हुए बताया कि 28 सितंबर को शानो शौकत व अदब के साथ जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस में मोटर साइकिलें व डीजे साउंड सिस्टम शामिल नहीं किया जाएगा। इसमें शामिल अंजुमनें सिर्फ एक माइक और दो हाॅर्न का इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन

बड़ी अंजुमनें जो अपना नातिया कलाम माइक के जरिए पेश करेंगी, वह बच्चों की अंजुमनों के पीछे मुनासिब फासला देकर चलेंगी।उन्होंने कहा कि जुलूस में कोई भी अंजुमन म्यूजिक वाले कलाम के रिकार्ड या चिप का इस्तेमाल नहीं करेगी। कोई भी आदमी ट्यूब लाईट (राॅड) कतई नहीं फोड़ेगा। जुलूस में कोई भी आदमी मिट्टी का तेल, डीजल, पेट्रोल आदि से किसी भी तरह का करतब नहीं दिखाएगा। कमेटी के सदर ने कहा कि जुलूस के नियम-कानून तोड़ने वाले किसी भी शख्स या अंजुमन को जुलूस में शामिल नहीं माना जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने लाइट की सजावट को जुलूस से पहले रात में ही जलाकर मुकम्मल करने की बात कही। जुलूस से पहले की रात में मरकज़ी कमेटी के जिम्मेदार लाइट का मुआयना करेंगे। इस मौके पर हाफिज जमीर रजा, मुख्य संरक्षक मो. शाहिद, महामंत्री डॉ. अहमद अली अंसारी, मंत्री रियाज अंसारी, कोषाध्यक्ष नय्यर शकैब, नायब मैनेजर मुकर्रम खां, शरीफ अंसारी, कय्यूम कुरैशी, महबूब अंसारी, आसिफ सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed