फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   There was no relief even from the sunshine during the day, the melting continued

दिन में खिली धूप से भी नहीं मिली राहत, गलन बरकरार

Tue, 21 Dec 2021 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
There was no relief even from the sunshine during the day, the melting continued
फोटो-05 सीतापुर में सर्द मौसम गर्म कपड़े पहनकर रिक्शे से जाती युवतियां। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। सोमवार को मौसम ने करवट ली। दिन में धूप तो खिली पर गलन से लोगों की कंपकंपी छूटती रही। ठंडी हवा से लोग दिन में भी गर्म कपड़ों के बावजूद ठिठुरते दिखे।
विज्ञापन

दिसंबर में ठंड बढ़ती जा रही है। सोमवार सुबह काफी ठिठुरन महसूस की गई। जिससे सड़केें सूनी दिखी। जरूरी काम से गर्म कपड़े पहन कर लोग निकले पर वह भी ठंड से कांपते दिखे। सुबह 10 बजे के बाद हल्की सी धूप खिली। हालांकि तपिश कम होने से लोगों को राहत नहीं मिली। दोपहर एक बजे तक सूरज बादलों के पीछे छिप गया। इसके बाद ठिठुरन और बढ़ गई। तीन बजे के बाद तो ठंड बहुत हो गई।
विज्ञापन

जिससे देर शाम बाजारों में सन्नाटा पसर गया। वहीं देर शाम कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम छह डिग्री दर्ज हुआ। बताया फिलहाल ठंड से अभी राहत मिलने की आशा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंडक बढ़ते ही बढ़ी बिक्री
पिछले तीन दिनों से मौसम बदलने से ठंड बढ़ गई है। जिससे गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है। व्यापारी रोहित ने बताया जब धूप होती थी तो गर्म कपड़े नहीं बिकते थे। अब ठंड होने पर जैकेट, स्वेटर समेत गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है। यही हाल इलेक्ट्रानिक बाजार का भी है। हीटर, ब्लोवर की जमकर बिक्री हो रही है।

रजाई व कंबल के बढ़ी डिमांड
ठंड से रजाई व कंबल का बाजार गुलजार है। कंबल व रजाई के व्यापारी रोहन ने बताया रोजाना 8-10 रजाई भरने के आर्डर मिल रहे है। लोगों को डिलीवरी देने में दो से तीन दिन का समय लग रहा है। बताया, जबसे ठंड बढ़ने के बाद बिक्री बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed