{"_id":"6654afb3ea273629600d091f","slug":"there-was-desolation-in-the-village-tears-came-out-of-the-eyes-sitapur-news-c-102-1-slko1055-114105-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: गांव में छाई विरानी, आंखों से आंसू बनकर छलका गम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: गांव में छाई विरानी, आंखों से आंसू बनकर छलका गम
Mon, 27 May 2024 09:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 27 May 2024 09:37 PM IST
विज्ञापन
कमलापुर/सिधौली। कमलापुर के बड़ा जटहा गांव में दूसरे दिन भी सन्नाटे की चदार फैली रही। हर कोई घटना का अफसोस करता हुआ दिखाई दिया। गांव की गलियां वीरान सी नजर आ रहीं थी। मृतकों के परिजनों को ढांढस देने दिनभर गांव में रिश्तेदारों व परिचितों का आना-जाना लगा रहा। हादसे में अपनों को खोने का गम अभी भी आंखों से आंसू बनकर बह रहा है।
सिधौली थाना क्षेत्र में कमलापुर के बड़ा जटहा, छोटा जटहा व मछरेहटा के पुरैनी निवासी 93 लोग एक बस में सवार होकर शनिवार शाम मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए गए थे। शनिवार रात करीब 10:30 बजे बस शाहजहांपुर के खुटार कस्बे में एक ढाबे पर रुकी थी। बस से उतरकर कुछ लोग ढाबे पर खाना खा रहे थे। कुछ बस में ही आराम कर रहे थे। इसी बीच खड़ी बस में पीछे से आ रहा बजरी लदा डंपर घुस गया था।
हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें से नौ लोग बड़ा जटहा, एक छोटा जटहा और दो लोग मछरेहटा के पुरैनी गांव के रहने वाले थे। जानकारी मिलते ही गांव में चीख पुकार मच गई। रविवार को गमगीन माहौल में शवों का अंतिम संस्कार किया गया। सोमवार को भी गांव में सन्नाटा पसरा रहा। रूपेश ने बताया कि बस बिसवां के राजाभान सिंह की थी। रूपेश ने बताया कि 32 हजार रुपये किराया व डीजल के साथ बुक किया था।
विज्ञापन
दादी की गोद में मायूस दिखी एकता
हादसे में बड़ा जटहा निवासी एकता का पूरा परिवार उजड़ गया। मां सीमा और भाई सुधांशु की मौत हो गई। पिता के पैर कटने के बाद उनका इलाज चल रहा है। सोमवार को मासूम एकता एकदम शांत बैठी थी। पिता के न होने पर उसके चचेरे चाचा ने शवों का अंतिम संस्कार किया। इधर प्रमोद के घर में भी सन्नाटा पसरा रहा। प्रमोद की मौत के बाद उसकी पत्नी बेसुध सी हो गई थी। पिता महेश ने उसे मुखाग्नि दी।
तीन आश्रितों को मिलेगा कृषक योजना का लाभ
हादसे का शिकार हुईं छुटकी, शिवशंकर और बिंद्रा के आश्रितों व परिजनों को कृषक बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जानी है। इसके लिए कागजी कार्यवाही शुरू हो गई है। इसके अलावा अन्य सभी को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिलाए जाने की कवायद की जा रही है। हालांकि सीएम राहत कोष से सहायता दिलाए जाने की अभी कोई बात सामने नहीं आई है। सोमवार को प्रधान और कोटेदार ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पीड़ित परिवारों को राहत किट बांटी। इसमें पांच किलो आटा, एक किलो चीनी ,नमक, चावल, सब्जी पैकेट मसाला आदि शामिल हैं। रविवार शाम गांव में पूड़ी-सब्जी बांटी गई।
हादसे में इन लोगों की हुई थी मौत
हादसे में कमलापुर के बड़ा जटहा निवासी प्रमोद, अजीत, रोहिणी, रामगोपाल, छुटकी, शिवशंकर, सीमा, सुधांशु, सोनेवती, छोटा जटहा निवासी बिंद्रा और मछरेहटा के पुरैनी निवासी सुमन देवी, आदित्य शामिल हैं।