फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   There was a queue in the Shiva temples, chants of Bhole Baba kept resonating

Sitapur News: शिवालयों में कतार, गूंजती रही भोले बाबा की जयकार

Tue, 29 Jul 2025 01:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
There was a queue in the Shiva temples, chants of Bhole Baba kept resonating
मसान की होली खेलते श्रद्धालु। - फोटो : मसान की होली खेलते श्रद्धालु।
सीतापुर। सावन के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर शिवलिंग का जलाभिषेक किया। भगवान शंकर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से शिवालय गूंजते रहे। कई श्रद्धालुओं ने व्रत रहकर रूद्राभिषेक किया।
विज्ञापन

शहर के श्यामनाथ, जंगलीनाथ, त्रिकोणनाथ, ताड़कनाथ आदि मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगीं। गंगाजल, दूध-दही, घी-शक्कर, बेलपत्र, भांग, धतूरा, श्रीफल, शहद, पंचामृत आदि से शिवलिंग का अभिषेक कर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। पूजन के दौरान हर-हर महादेव, ऊं नम: शिवाय और बम-बम भोले के जयकारों से शिवालय गुंजायमान होते रहे। वहीं, नैमिषारण्य के प्राचीन बाबा भूतेश्वर नाथ, काशी विश्वनाथ, देवदेवेश्वर नाथ, सिद्धेश्वरनाथ, रुद्राव्रत, देवदेवेश भगवान, महामृत्युंजय आदि शिवालयों में जल अर्पण के साथ गाय के दूध, भंग, धतूरा, बेलपत्र, मन्दारपुष्प आदि से श्रद्धालुओं ने विशेष पूजन किया। कई शिव साधकों ने रुद्राभिषेक, जलाभिषेक आदि अनुष्ठानों के माध्यम से पूजा-पाठ किया। देवदेवेश्वर महादेव मंदिर पर रविवार शाम से ही कांवड़ियों द्वारा जल अर्पित करने का दौर शुरू हो गया था, जो सोमवार को पूरे दिन चलता रहा। कई स्थानों पर भंडारा आयोजित किया गया। नैमिष थाना प्रभारी पंकज तिवारी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।
विज्ञापन


शोभायात्रा में जीवंत झांकी रही आकर्षण का केंद्र
खैराबाद (सीतापुर)। नगर के महेंद्री टोला शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए सभी नदियों के जल एवं बेलपत्र व पुष्प की व्यवस्था की गई। सुबह जलाभिषेक शोभायात्रा महेंद्री टोला से पुरानी बाजार, सूरज मेडिकल स्टोर से होते हुए पाठक ताल शिव भगवान मंदिर पहुंची। यहां हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भगवान शिव से आशीर्वाद मांगा। शोभायात्रा में भगवान शिव के विभिन्न गणों की जीवंत झांकी आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा में नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु, पालिकाध्यक्ष बेबी गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, अमित पुरी, अतुल टंडन, सोमू अवस्थी, रंजीत रस्तोगी, अंकुर पुरी, कुलदीप जयसवाल, संतोष जायसवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed