{"_id":"68af568cf3add9e4fe029277","slug":"there-is-a-possibility-of-a-big-change-in-the-circle-rate-of-land-sitapur-news-c-102-1-slko1037-139089-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: जमीनों के सर्किल रेट में बड़े बदलाव के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: जमीनों के सर्किल रेट में बड़े बदलाव के आसार
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के शहरी इलाकों में जमीनों के बाजार भाव आसमान छू रहे हैं। वहीं, सर्किल रेट काफी कम है। इस फासले को कम करने के लिए जिला प्रशासन कवायद शुरू कर सकता है। बता दें कि वर्ष 2019 से सीतापुर शहर व आसपास के क्षेत्रों में सर्किल रेट में बढ़ोतरी नहीं हो सकी है। ऐसे में छह वर्ष बाद अब सर्किल रेट में बड़े बदलाव की तैयारी है। हालांकि, अभी तक इसकी सूची जारी नहीं हो पाई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार खैराबाद में निजी कंपनियों की हाउसिंग सोसाइटियों का बाजार भाव 1800 वर्ग फीट से लेकर 2700 रुपये प्रति वर्ग फीट है। वहीं, इन इलाकों का सर्किल रेट 800 रुपये प्रति वर्ग फीट है। शहर के आर्यनगर जैसे इलाकों में बाजार भाव 7500 रुपये प्रति वर्ग फीट पहुंच गया है, जबकि सर्किल रेट 1900 रुपये प्रति वर्ग फीट ही है।
जमीन की खरीद फरोख्त में सर्किल रेट के मुताबिक राजस्व शुल्क के रूप में स्टांप ड्यूटी लगाई जाती है। जिला प्रशासन इस रेट का मूल्यांकन कर रिवाइज करता रहता है, ताकि कीमतों को बाजार मूल्य के समकक्ष रखा जा सके। इसी के कारण अब सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी चल रही है।