फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   There are 4,649 Waqf properties in the district

Sitapur News: जिले में वक्फ की 4,649 संपत्तियां

Sat, 05 Apr 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 05 Apr 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
There are 4,649 Waqf properties in the district
सीतापुर। जिले की 4649 जमीनें वक्फ की संपत्तियों के रूप में दर्ज हैं। इनमें सुन्नी वक्फ की 4619 और 30 संपत्तियां शिया वक्फ बोर्ड की हैं। इन जमीनों पर सुन्नी व शिया वक्फ बोर्ड के कब्रिस्तान, मस्जिद, करबला और ईदगाह बने हुए हैं। शासन के निर्देश पर इन संपत्तियों का बीते दिनों सर्वे कराया गया था। इसके बाद से ही लगातार इनकी समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन


आर 37 रजिस्टर में वक्फ की कुछ संपत्तियों को दर्ज किया गया है। वामसी पोर्टल पर भी वक्फ संपत्तियों को लेकर दावे किए गए हैं। आजादी के बाद से अब तक सीतापुर की वक्फ संपत्तियों का गजट नहीं हो सका है। इस वजह से अब तक इनकी सूचना सार्वजनिक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि वक्फ संशोधन बिल शुक्रवार को राज्यसभा में भी पास हो गया है। इससे पूर्व जिलेभर की वक्फ व सरकारी संपत्तियों का सर्वे किया गया। इसकी रिपोर्ट शासन के उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। अब इन संपत्तियों का स्वामित्व तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे रिपोर्ट के अनुसार ज्यादातर जमीनों पर ईदगाह, कब्रिस्तान बने हैं। शहर स्थित घंटाघर के पास चूड़ी वाली गली में वक्फ की संपत्ति है। शहर के बीचोंबीच बनी इस जमीन पर दुकानें बनी हुईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed