{"_id":"6851bb4e7eac9540df02671d","slug":"theft-in-four-shops-thieves-caught-in-cctv-sitapur-news-c-102-1-slko1037-134570-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: चार दुकानों में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: चार दुकानों में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर
Wed, 18 Jun 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
कमलापुर। महोली पुल के पास बनी चार दुकानाें को सोमवार देर रात चोरों ने निशाना बनाया। चोर ताला तोड़कर दुकानों से नकदी व सामान उठा ले गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
महोली नहर पर योगेंद्र मिश्रा की बीज भंडार की दुकान है। चोर उनकी दुकान से बिक्री के रखे 50 हजार रुपये लेकर चले गए। वहीं, दुकान का शटर तोड़कर गल्ला उठा ले गए। उनकी दुकान के सामने ही सोनू गुप्ता की मिठाई की दुकान है। उसके पास उनकी गुमटी रखी थी, उसका भी ताला तोड़ दिया और ढाई हजार रुपये चुरा ले गए।
शिवकुमार सिंह के दुकान में बीयर और अंग्रेजी शराब की कंपोजिट दुकान है। उसका भी ताला तोड़कर काउंटर में रखे आठ हजार रुपये चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि बीयर व अंग्रेजी शराब की दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगा था। इसमें एक चोर काला चश्मा पहने कैद हो गया है। उसके साथी भी कैद हुए हैं। जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।