{"_id":"6753483d70ae1bf30a003914","slug":"the-young-man-was-attacked-with-a-sharp-weapon-by-his-friend-due-to-enmity-sitapur-news-c-102-1-slko1037-123182-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: युवक पर दोस्त ने रंजिशन किया था धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: युवक पर दोस्त ने रंजिशन किया था धारदार हथियार से हमला
Sat, 07 Dec 2024 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
गोंदलामऊ (सीतापुर)। दुकान में बैठे युवक पर दोस्त ने रंजिशन हंसिये से ताबड़तोड़ प्रहार किए थे। आरोपी घायल युवक का पड़ोसी बताया जाता है। घटना की पृष्ठभूमि में बीते दिनों दोनों के बीच हुए गाली गलौज को बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है।
बता दें कि थाना क्षेत्र के गोंदलामऊ निवासी जीतेंद्र सिंह बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे गुलाम हुसैन की दुकान पर बैठा था। तभी हारुन ने गालीगलौज करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया था। घटना में जीतेंद्र के सिर में गंभीर चोटें आईं थीं। उसे सीएचसी गोंदलामऊ ले जाया गया था, जहां से गंभीर हालत देखते हुए डाक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। शुक्रवार को पीड़ित के परिजनों ने बताया कि उसकी हालत नाजुक होने के कारण अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी घायल युवक का दोस्त है, वह उसका पड़ोसी है। इंस्पेक्टर चन्द्रभान यादव ने बताया कि बीते दिनों दोनों के बीच गाली गलौज हुआ था, शायद इसी के चलते आरोपी द्वारा यह घटना कारित की गई है। उन्होंने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है, आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।