फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The young man in Ghagra swept the idol immersion

मूर्ति विसर्जन को गया युवक घाघरा में बहा

Mon, 05 Sep 2016 11:04 PM IST
सीतापुर
सीतापुर Updated Mon, 05 Sep 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
The young man in Ghagra swept the idol immersion
सीतापुर के रेउसा में युवक के घाघरा में बहने के बाद रोते बिलखते परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
दधि उत्सव के बाद घाघरा में मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने गया एक युवक नदी में बह गया। उसके बहने पर वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुए। नाव से भी नदी में बहे युवक को निकालने का प्रयास हुआ, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। साथ ही ग्रामीण युवक की तलाश में जुट गए हैं। नदी में बहा युवक रेउसा इलाके का निवासी था और वह तम्बौर क्षेत्र में घाघरा किनारे मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में गया था। 
विज्ञापन


रेउसा थानाक्षेत्र के कोलिया छेड़िया गांव से सोमवार को दधि उत्सव निकाला गया। जिसके बाद लोग दधि उत्सव के साथ तम्बौर इलाके के धूसपुरवा मजरा मेउढ़ी छोलहा गांव के पास घाघरा नदी में मूर्ति विसर्जित करने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में कोलिया छेड़िया निवासी विजय पाल सिंह (30) पुत्र कंठा सिंह भी शामिल होने के लिए गया था। घाघरा नदी किनारे पहुंच कर लोग मूर्तियों को विसर्जित करने लगे। विसर्जन के लिए लोग मूर्तियां लेकर नदी के अंदर घुस गए और मूर्तियों का विसर्जन करने लगे।

इसी बीच मूर्ति विसर्जन में शामिल विजय पाल गहरे पानी में पहुंच जाने की वजह से नदी के तेज बहाव में बहने लगा। उसको बहता देखकर वहां मौजूद लोगों ने पहले तैर कर बचाने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। कई लोग उसके बहाव के साथ ही नदी किनारे भागने लगे।


कुछ अन्य ग्रामीण फौरन नाव लेकर उसे बचाने पहुंच गए, लेकिन विजय पाल नदी में बह गया। नाकाम होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही गोताखोरों को भी उसकी तलाश में जुटा दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक नदी में बहे युवक का पता नहीं चल सका। पुलिस का कहना है कि मामले को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed