{"_id":"612141828ebc3e7a051b4fc1","slug":"the-young-man-hanged-himself-after-an-altercation-with-his-wife-sitapur-news-lko592275616","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने फांसी लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने फांसी लगा दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने लगाई फांसी
मास्टर बाग (सीतापुर)। थाना कमलापुर इलाके में ससुराल आए युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी है। उसका शव फंदे पर लटकता मिला है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी से विवाद के बाद खुदकुशी की बात कही जा रही है।
संदना इलाके के गोणा निवासी अनूप कुमार (32) अपनी ससुराल कमलापुर इलाके के पुरैना में आया हुआ था, जहां पर बताते हैं कि युवक का किसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी हो गई। बात विवाद के बाद युवक ने घर के ही कमरे में फांसी लगा ली, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना को लेकर बताया जाता है कि युवक का पत्नी से विवाद हो गया था। विवाहिता नाग पंचमी पर मायके आई थी। रक्षाबंधन के बाद जाना चाहती थी, जबकि उसका पति पहले ही चलने की बात कह रहा था। इसी बात को लेकर हुए विवाद में युवक ने जान दे दी। एसओ कमलापुर रणबीर सिंह ने बताया कि युवक पहले भी कई बार इस प्रकार हरकतें पहले कर चुका था। मामले में जांच की जा रही है। (संवाद)