{"_id":"60f46f0c8ebc3e79b101967f","slug":"the-work-will-start-with-the-oath-of-the-block-chiefs-sitapur-news-lko587552235","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुखों की शपथ के साथ शुरू होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुखों की शपथ के साथ शुरू होगा काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले के सभी ब्लॉक प्रमुख और बीडीसी सदस्य को 20 जुलाई को शपथ दिलाई जाएगी। डीएम विशाल भारद्वाज ने ब्लॉकवार अफसर नामित किए हैं। संबंधित अफसर प्रमुख व बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। शपथ दो सत्रों में दिलाई जाएगी। इसके बाद क्षेत्र पंचायत की प्रथम बैठक प्रमुख की अध्यक्षता में होगी।
डीएम ने सभी 19 ब्लॉकों में नव निर्वाचित प्रमुखों का शपथ दिलाए जाने के लिए अफसर नामित किए हैं। डीपीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि पहले सत्र में 20 जुलाई को सुबह 11 बजे ब्लॉक एलिया की प्रमुख को एसडीएम न्यायिक सदर पूर्णिमा सिंह शपथ दिलाएंगी। बेहटा में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार, बिसवां में एसडीएम अनुपम मिश्र, हरगांव में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम शिशिर कुमार, गोंदलामऊ में पीडी डीआरडीए एके सिंह, खैराबाद में एसडीएम सदर अमित भट्ट, लहरपुर में एसडीएम न्यायिक मिथिलेश कुमार त्रिपाठी, परसेंडी में एसडीएम पीएल मौर्य, महमूदाबाद में एसडीएम आरडी राम एवं पहला ब्लाक में डीडीओ राकेश कुमार पांडे सुबह 11 बजे प्रमुख को शपथ दिलाएंगे।
दूसरे सत्र में दोपहर दो बजे ब्लॉक रेउसा में जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास राजेश कुमार, सिधौली में एसडीएम संतोष कुमार राय, कसमंडा में जिला कृषि अधिकारी अखिलानंद पांडे, रामपुर मथुरा में एक्सईएन ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ईशम सिंह, पिसावंा में डीसी मनरेगा सुशील कुमार श्रीवास्तव, मिश्रिख में एसडीएम गिरीश कुमार झा, मछरेहटा में जिला कृषि रक्षा अधिकारी एसएन राम, सकरन में भूमि संरक्षण अधिकारी रजित राम एवं ब्लाक महोली में एसडीएम पंकज प्रकाश राठौरा प्रमुख को दो बजे शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन
इसके बाद संबंधित प्रमुखों द्वारा सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक होगी। इसी के साथ प्रमुख का नवीन कार्यकाल प्रारंभ होगा।