फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The width of the road found less than six inches, the MP

Sitapur News: छह इंच कम मिली सड़क की चौड़ाई, बिफरे सांसद

Thu, 01 Jun 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 01 Jun 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
The width of the road found less than six inches, the MP
मिश्रिख/सीतापुर। मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने गुरुवार को कुतुबनगर-नेरी मार्ग का निरीक्षण किया। सांसद ने सड़क की चौड़ाई नपवाई तो वह छह इंच कम मिली। मोटाई में भी मानकों की अनदेखी पाई गई। इस पर सांसद ने नाराजगी जताते हुए मानक के अनुरूप सड़क का निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को सांसद मिश्रिख में कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे थे। सम्मेलन के बाद उन्होंने पीडब्ल्यूडी की ओर से बनाए जा रहे कुतुबनगर-नेरी मार्ग का निरीक्षण किया। सांसद ने सड़क की चौड़ाई नपवाई। इस दौरान चौड़ाई छह इंच कम पाई गई।
विज्ञापन


इस पर सांसद बेहद नाराज हुए। सांसद ने पीडब्ल्यूडी के अफसरों को ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के साथ मानक के अनुरूप सड़क का निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर विधायक रामकृष्ण भार्गव, ब्लॉक प्रमुख रामकिंकर पांडेय, रामगोपाल अवस्थी, मुनेंद्र अवस्थी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed