{"_id":"c3c590937a11f0159ede73b77f4f90c7","slug":"the-weather-will-change-again-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बदलेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बदलेगा मौसम
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sun, 31 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों धूप की तपिश व पारे में उछाल सर्दी की विदाई का अहसास भले करा रही है, पर ठंड अभी जाने वाली नहीं है। मौसम विभाग जल्द ही सर्दी के यू टर्न होने की प्रबल संभावना जता रहा है।
विज्ञापन
आने वाले 48 घंटों में बर्फीली हवाओं से एक बार फिर लोग सिहरते नजर आएंगे। पारे में तीन से चार डिग्री तक गिरावट होने के आसार हैं। हालांकि रविवार को मौसम के तेवर में खासी तेजी रही
विज्ञापन
दिन में खिली चटख धूप ने सर्दी में गर्मी का अहसास कराया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले 36 से 48 घंटों में मौसम के मिजाज में बदलाव के आसार दिख रहे हैं। बर्फीली हवाएं तेज होने के साथ पारा लुढ़कना शुुरू होगा। जिससे गलन बढ़ जाएगी।
बदला मौसम एक बार फि र लोगों को सर्दी का सितम झेलने पर मजबूर करेगा। रातें और ठंडी होने के साथ आने वाले दो से तीन दिनों के बाद न्यूनतम पारा दहाई से नीचे पहुंचने के आसार हैं।