फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The weather changed, and the scorching sun forced us to remove our warm clothes.

Sitapur News: बदला माैसम, तेज धूप से उतारने पड़े गर्म कपड़े

Mon, 09 Feb 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 09 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
The weather changed, and the scorching sun forced us to remove our warm clothes.
सीतापुर। जिले में सोमवार को मौसम का मिजाज बिल्कुल बदला दिखा। सुबह से ही आसमान साफ होने के साथ तेज धूप खिलने व धीमी हवा चलने से ठंड का अहसास दूर दिखा। दोपहर में लोगों को गर्म कपड़े तक उतारने पड़े। इस दौरान अधिकतम पारा 23 और न्यूनतम 09 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हांलाकि, शाम ढलते ही ठंड का असर फिर दिखने लगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दो-तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है।
विज्ञापन

कई दिनों से लगातार मौसम में हो रहे बदलाव के बीच सोमवार को पछुआ थमने से मौसम में नरमी देखी। सुबह से ही आसमान साफ रहने के कारण अच्छी धूप खिली। धूप की गर्माहट भी ज्यादा महसूस हुई। मौसम में इस बदलाव से दिन में ठंड का असर लगभग खत्म हो गया। धूप की तेजी के चलते लोग हॉफ स्वेटर में नजर आए। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड का असर कम होगा और लोग धूप का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed