Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The waves of Saryu swallowed seven homes

Sitapur News: सरयू की लहरें निगल गईं सात आशियाने

Sat, 30 Aug 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 30 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
The waves of Saryu swallowed seven homes
कटान करती सरयू नदी।
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। सरयू का जलस्तर 24 घंटे में 20 सेमी बढ़ गया। शनिवार को जलस्तर 118 मीटर दर्ज किया गया। पानी खतरे के निशान से एक मीटर नीचे बह रहा है। कटान भी तेज हो रही है। लहरें सात आशियानों को अपने साथ बहा ले गई। करीब 11 बीघा फसल समेत खेत भी कटान की भेंट चढ़ गए हैं। तीनों बैराजों से शनिवार को 4.18 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे सरयू उफनाने पर हालात फिर बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन

शुकुलपुरवा के मजरा भूषणपुरवा तथा लोधनपुरवा इन दिनों लहरों के निशाने पर हैं। भूषणपुरवा में सिपाही, शिवकुमार, मैकिन, पंचा व संदन तथा लोधनपुरवा में छन्नू व पिंटू के घर तेज धारा में कट गए हैं। भूषण पुरवा निवासी केशन, कुनेराज की चार-चार बीघा, प्रमोद की एक बीघा व परमेश्वर की ढाई बीघा कृषि योग्य जमीन भी कटकर सरयू में समा गई है।
विज्ञापन

कटान तेज होने से विगत शुक्रवार काे सरयू के किनारे अपने जानवरों की देखभाल कर रहा एक व्यक्ति अचानक उसकी जद में आ गया। जिस जगह वह खड़ा था वहां की जमीन का टुकड़ा अचानक कटकर नदी में समा गया। इससे वह भी जमीन के साथ सरयू में गिरने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गनीमत रही कि आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसके हाथ पकड़ लिए और उसे किसी तरह मशक्कत के बाद बाहर खींचने में सफल रहे। इससे उसकी जान बच सकीं। ग्रामीणों ने बताया कि कटान से राहत नहीं मिल रही है। खेत व घर लगातार सरयू निगलती जा रही है। इसी तरह कटान चलता रहा तो भूषणपुरवा और लोधनपुरवा का अस्तित्व किसी भी समय खत्म हो सकता है।


पीड़ितों को रेडक्रॉस सोसाइटी ने बांटी राहत सामग्री
पहले कटान फिर अग्निकांड के शिकार हुए लोगों समेत शुकुलपुरवा व अखरी के करीब 150 पीड़ितों को इंडियन रेडक्राॅस सोसाइटी ने रामपुर मथुरा ब्लॉक परिसर में शनिवार को राहत सामग्री वितरित की। इसमें गैस स्टोव, बर्तन किट, बाल्टी, तिरपाल, मच्छरदानी व मास्क आदि शामिल था। सोसाइटी के महासचिव रामानंद कटियार, सेवता विधायक ज्ञान तिवारी, महमूदाबाद एसडीएस बालकृष्ण सिंह, तहसीलदार अनिल कुमार, लक्ष्मी नारायण मौर्य, प्रधान श्रीराम मौजूद रहे।



सर्वे कराया जा रहा
जिन लोगों का घर व जमीन कटी है, उनके नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। सभी को मुआवजा राशि दी जाएगी। 64 परिवारों को बसाने के लिए आवासीय भूमि चिह्नित की गई है। अन्य परिवारों को सुरक्षित बसाने के लिए जगह तलाशी जा रही है।
- अनिल कुमार, तहसीलदार महमूदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed