{"_id":"60c7903d8ebc3e315c6be691","slug":"the-water-level-of-the-rivers-and-the-heartbeat-of-the-villagers-increased-due-to-rain-sitapur-news-lko582460140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से नदियों का जलस्तर और ग्रामीणों की धड़कनें बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से नदियों का जलस्तर और ग्रामीणों की धड़कनें बढ़ीं
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुर)। पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश का असर जिले की नदियों पर दिखने लगा है। तराई इलाके में बहने वाली शारदा व घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे आस पड़ोस के गांवों के लोग बाढ़ को लेकर चितिंत हो गए है। हालांकि इतने पानी से बाढ़ की उम्मीद नहीं है, फिर भी प्रशासन सतर्क हुआ है।
कई दिनों से पहाड़ी इलाकों में बरसात हो रही है, इसका असर शारदा व घाघरा नदियों पर पड़ा है। इन दोनों नदियों का जलस्तर सोमवार को अचानक बढ़ गया। इसकी वजह से नदियों के पड़ोस के गांवों के लिए चितिंत हो उठे हैं। घाघरा की तलहटी में खरबूजा व तरबूज की फसलें डूब गई है। जटपुरवा, चौकीपुरवा, परमेश्वरपुरवा में चल रहा बाढ़ से बचाव का निर्माण कार्य अधिक पानी आ जाने के कारण प्रभावित हुआ है।
यहां के देशराज, राम गोपाल, चन्द्रर, विश्राम आदि ने बताया कि चौकीपुरवा, परमेश्वर पुरवा में खोदे गए स्टंड में पानी भर गया है, जबकि यह गांव कटान के मुहाने पर आ गए है। ग्रामीणों का कहना है भले ही आधा काम होने का दावा किया जा रहा हो, लेकिन जमीनी स्तर पर अभी आधा काम भी नहीं हो सका है। इससे जब पानी बढ़ेगा तो उसे रोक पाना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
रखी जा रही है नजर
बारिश से नदियों के जलस्तर में कुछ इजाफा हुआ है। यह बरसात का पानी है, बैराजों से पानी नहीं छोड़ा गया है। इससे कोई बाढ़ की आशंका नहीं है, प्रभावित इलाकों में एहतियातन नजर रखी जा रही है।
- अनुपम मिश्रा, एसडीएम बिसवां