फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The water level continues to grow of Ghaghra river

पचीसा गांव घाघरा के निशाने पर

Sun, 26 Jun 2016 12:13 AM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Sun, 26 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
The water level continues to grow of Ghaghra river
नदी - फोटो : अमर उजाला
घाघरा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे तटीय क्षेत्र में बसने वाले ग्रामीणों की धड़कनें तेज होती जा रही हैं। बैराजों से लगातार छोड़े जा रहे हजारों क्यूसेक पानी ने जिले के गांजरी क्षेत्र में हलचल पैदा कर दी है।
विज्ञापन


रेउसा क्षेत्र में कुछ दिन पहले जिस घाघरा में रेत के मैदान नजर आ रहे थे, वहां पर पानी का तेज बहाव नजर आ रहा है। जबकि रामपुर मथुरा क्षेत्र में घाघरा खेतों का कटान कर रही है। नदी का पानी दुबे पुरवा व अंगरौरा के निकट कटान कर रहा है। यहां पर बीती रात पांच किसानों की पांच बीघा जमीन कटकर नदी में बह गई है।
विज्ञापन


रेउसा क्षेत्र के ग्राम निर्मलपुरवा, गोड़ियन पुरवा, कोनी, सिसैया बाजार, नगीना पुरवा आदि गांव के पास घाघरा का पानी तेजी से बह रहा है। कुछ दिन पहले निर्मलपुरवा से नदी के बीच टापू पर बसे पचीसा गांव जाने के लिए लोगों को नदी में रेत का मैदान पार करना होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब बैराजों से छोड़े गए पानी से वह मैदान पानी की गोद में समा गया है। अब नगीना पुरवा से पचीसा गांव तक करीब चार किलोमीटर की दूरी तक नदी का पानी हिलोरे मार रहा है। चहलारी पुल के नीचे घाघरा नदी तेजी से बह रही है। इसकी वजह से पुल ने नीचे चलने वाला निर्माण कार्य ठप कर दिया गया है।

पुल के नीचे बसे कर्मचारियों के अस्थाई घरों को हटाने का काम शुरू हो गया है। निर्माण कार्य में लगे कर्मचारी अब चहलारी सड़क पर मशीनें व अन्य सामान पहुंचा रहे हैं। नदी में बढ़ते पानी को देख तटीय क्षेत्र में बसने वाले ग्रामीण काफी भयभीत हैं, जो सुरक्षित ठिकानों की तलाश में जुट गए हैं।


रामपुर मथुरा क्षेत्र में अंगरौरा के निकट घाघरा तेजी से खेतों में कटान कर रही है। शुक्रवार की रात नदी ने अंगरौरा निवासी राजेंद्र, राजू व रमेश की पांच बीघा कृषि भूमि काट दी है। नदी अब भी कटान कर रही है। कटान के कारण क्षेत्र की खेती प्रभावित हो रही है। किसान फसलों के नुकसान से लेकर खेतों के कटान तक को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed