फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The water entered the temple, the devotees are furious

मंदिर में घुसा पानी, भड़के श्रद्वालु

Sun, 07 Jul 2019 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
The water entered the temple, the devotees are furious
खैराबाद (सीतापुर)। बारिश में नगर क्षेत्र के ऐतिहासिक गौरी देवी मंदिर परिसर में टेड़वा तालाब का पानी घुस गया। इससे पूरा परिसर जलमग्न हो गया। सुबह जब श्रद्धालु पहुंचे तो वे जलभराव देख भड़क गए। आक्रोशित होकर मंदिर के सामने प्रदर्शन किया। ईओ ने जल्द जलभराव दूर कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

गौरी देवी मंदिर के पड़ोस से निकले टेड़वा तालाब का दो माह से सुंदरीकरण कराया जा रहा है। टेड़वा तालाब का पानी निकलने के लिए करीब चालीस लाख की लागत से 290 मीटर नाले का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन रविवार को जब श्रद्धालु उठे तो उन्होंने देखा कि टेड़वा तालाब ने मंदिर को चारों ओर से घेरे लिया है।
विज्ञापन

मंदिर की चारदीवारी के भीतर तालाब का पानी भर गया है। इससे आक्रोशित होकर मंदिर समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र व प्रबंधक अवधेश मिश्र सहित तमाम श्रद्धालुओं ने विरोध प्रदर्शन किया। श्रद्धालुओं का कहना है कि नाला दो फीट ऊंचा बनवाया जा रहा है। जिससे तालाब का पानी नहीं निकल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी नाले से नई बस्ती सहित कई मोहल्लों के पानी का भी निकासी की व्यवस्था की गई है। जिसके कारण अन्य मोहल्लों का बरसाती पानी टेड़वा तालाब में आकर वापस आ रहा है।
मंदिर की दीवार को नहीं होगी क्षति
टेड़वा तालाब का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। तालाब से मंदिर की चारदीवारी को कोई क्षति न पहुंचे इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। अचानक काफी बारिश हो गई है। निर्माण कार्य चल रहा है।

- ह्दयानंद उपाध्याय, ईओ
मानक के अनुसार है नाला
जब नाला निर्माण हो जाएगा तब पानी स्थायी रूप से बहने लगेगा। नाला ऊंचा नहीं बनाया गया है और न ही पुलिया ऊंची बनाई गई है। लेकिन नाला अभी आगे बन नहीं सका है। नाले का शेष भाग पूरा होते ही पानी बहने लगेगा।
- अभय सिंह, अवर अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed