फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The warrant arrived an hour late, and release is possible today.

Sitapur News: एक घंटा देरी से पहुंचा परवाना, रिहाई आज संभव

Wed, 08 Oct 2025 09:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 08 Oct 2025 09:26 PM IST
विज्ञापन
The warrant arrived an hour late, and release is possible today.
सीतापुर। जिले के बहुचर्चित बीएसए बेल्ट कांड के आरोपी प्रधानाध्यापक बृजेंद्र वर्मा की रिहाई बुधवार को नहीं हो सकी। कोर्ट से रिहाई का परवाना कारागार में एक घंटे देरी से पहुंचा। अब बृहस्पतिवार को प्रधानाध्यापक की रिहाई हो सकती है। जेल अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि जेल मैनुअल के अनुसार रिहाई का परवाना देरी से पहुंचा।
विज्ञापन

आरोपी प्रधानाध्यापक बृजेंद्र वर्मा ने 23 सितंबर को कार्यालय में बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह पर 22 सेकेंड में बेल्ट से पांच वार किए थे। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद बृजेंद्र वर्मा को जेल भेज दिया था। बीएसए ने जानलेवा हमला करने, सरकारी अभिलेख फाड़ने सहित कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। इस दौरान शिक्षक की सीजेएम कोर्ट से जमानत याचिका खारिज हो गई थी। पुलिस की विवेचना में जानलेवा हमले के साक्ष्य नहीं मिले थे। पुलिस ने इस धारा को हटाने की संस्तुति की थी।
विज्ञापन

धारा के हटने के बाद जमानत की राह आसान हुई। जिला जज न्यायालय ने सोमवार को 50-50 हजार के दो बेल बांड लगाते हुए जमानत मंजूर कर दी। हालांकि मंगलवार को वाल्मीकि जयंती की छुट्टी के चलते बेल बांड प्रपत्रों का सत्यापन नहीं हो सका। बुधवार को बेल बांड प्रपत्रों का देरी से सत्यापन हुआ। शाम करीब साढ़े पांच बजे जेल में उनकी रिहाई का परवाना पहुंचा। जबकि जेल मैनुअल के अनुसार यदि शाम साढ़े चार बजे तक परवाना पहुंचता, तो बुधवार को ही वह रिहा हो जाते। मौजूदा परिस्थितियों में बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे उनकी रिहाई तय मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed