{"_id":"5fd8f27a8ebc3e3c52614337","slug":"the-vehicle-crushed-the-young-man-who-fell-from-the-bike-sitapur-news-lko555020374","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से गिरे युवक को वाहन ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से गिरे युवक को वाहन ने रौंदा
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में हाईवे पर गोन नदी पुल के पास बाइक के बेकाबू होकर पलटने से सड़क पर गिरे युवक को वाहन ने रौंद दिया। इससे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खैराबाद थाना क्षेत्र के असोढर गांव निवासी श्रवण कुमार (26) पुत्र शिवराम किसी काम से बाइक से मंगलवार को सिधौली जा रहा था। इस बीच कमलापुर इलाके में हाईवे पर गोन नदी के पुल के पास बाइक बेकाबू होकर पलट गई।
बाइक के पलटने से युवक हाईवे पर गिर गया, इस बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में युवक को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांचकर कार्रवाई की जाएगी।