{"_id":"695d53c717e6dea6e504931f","slug":"the-up-board-exam-timetable-is-available-for-revision-sitapur-news-c-102-1-slko1053-147698-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: संशोधन के लिए यूपी बोर्ड परीक्षा की नामावली उपलब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: संशोधन के लिए यूपी बोर्ड परीक्षा की नामावली उपलब्ध
Tue, 06 Jan 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। यूपी बोर्ड के 10वीं व 12वीं के विद्यार्थी अपने फार्म में भरा हुआ विवरण बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराई गई नामावली लिस्ट से कर सकते हैं। इसके लिए बोर्ड की तरफ से अनुक्रमांकित नामावली डीआईओएस कार्यालय को उपलब्ध करा दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रधानाचार्यों को कार्यालय से नामावली प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया है।
18 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षा प्रारंभ हो रही है। इससे पहले 24 जनवरी से प्रैक्टिकल परीक्षा होगी। इस दौरान विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म में दर्ज डाटा में कोई कमी न रह जाए। इसलिए विद्यार्थियों को इसकी जांच पड़ताल के लिए अंतिम मौका दिया गया है। इसके लिए यूपी बोर्ड से प्रिंट होकर नामावली डीआईओएस कार्यालय को भेज दी गई है। कॉलेज प्रबंधन इसे प्राप्त कर विद्यार्थियों को नामावली दिखाएंगे। अगर नामावली में कोई कमी होगी तो उसे संशोधन के लिए सीधे बोर्ड से पत्राचार कर संशोधित कराया जाएगा।
इसी रिकार्ड के आधार पर बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। इसलिए विद्यार्थियों के पास अपना डाटा सही करवाने का यह अंतिम अवसर है। डीआईओएस राजेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यार्थी अपनी नामावली देखकर परीक्षा फार्म में दर्ज सूचना को जांच सकते हैं। इस लिए सभी कॉलेज संचालक 10वीं व 12वीं की नामावली तत्काल कार्यालय से प्राप्त कर लें।