{"_id":"6afca2752a74a411130db395","slug":"accused-acquitted-in-24-year-old-extortion-case-sitapur-news-c-102-1-brp1007-167811-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: रंगदारी के 24 साल पुराने मामले में आरोपी दोषमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: रंगदारी के 24 साल पुराने मामले में आरोपी दोषमुक्त
Wed, 18 Nov 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। तंबौर इलाके में रंगदारी मांगने, बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी देने के करीब 24 साल पुराने मामले में न्यायालय ने आरोपी संतराम निवासी देवपालपुर को दोषमुक्त करार दिया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम गरिमा सिंह ने अभियोजन पक्ष की ओर से कोई गवाह पेश न किए जाने और आरोपों की पुष्टि के लिए पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध न होने पर यह फैसला सुनाया।
मामला 24 मई 2002 को तंबौर में दर्ज हुआ था। अभियोजन के अनुसार, वादी राममोहन ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि 24 मई 2002 की शाम करीब 7:15 बजे औरी शाहपुर गांव में संतराम और लोकई ने राधेश्याम को बंधक बना लिया। उन्हें जान से मारने का भय दिखाकर रुपये मांगे गए, गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। विवेचना के बाद पुलिस ने आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया। मुकदमे के दौरान आरोपी लोकई ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया था जिसके बाद उसके विरुद्ध कार्यवाही समाप्त कर दी गई। वहीं, संतराम के खिलाफ आठ अक्तूबर 2002 को आरोप तय किए गए। करीब 24 साल बीतने के बाद भी अभियोजन कोई गवाह पेश नहीं कर सका। ऐसे में कोर्ट ने बचाव पक्ष की कमजोरी के आधार पर आरोपी को दोषमुक्त करने का फैसला सुनाया।