फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The tricolor was hoisted, patriotic songs echoed

Sitapur News: लहराया तिरंगा, गूंजे देशभक्ति के तराने

Wed, 28 Jan 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 28 Jan 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
The tricolor was hoisted, patriotic songs echoed
पुलिस लाइन में कार्यक्रम के दौरान देश भ​क्ति गीतों पर प्रस्तुति देते छात्र।
सीतापुर। जिले में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं परंपरागत तरीके से मनाया गया। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद भारतीय गणतंत्र के संकल्प को दाेहराया। पुलिस लाइन में नगर विकास राज्यमंत्री ने ध्वजारोहण किया। राज्यमंत्री ने परेड की सलामी ली, इसके बाद पुलिस कर्मियों से लेकर स्कूली बच्चों तक ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। शिक्षण संस्थानों में देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। देशभक्ति के तराने वातावरण में गूंजते रहे। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में ध्वजारोहण किया। विपिन चन्द्र वर्मा की टीम ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए। डीएम ने कहा कि हम सभी ने आज जिस संकल्प को दोहराया है, उस पर हर दिन अमल करना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम इस सोच के साथ काम करें कि जनता के मालिक नहीं बल्कि सेवक हैं। उन्होंने सभी को प्रेरित किया कि अपने कर्तव्यों एवं पदीय दायित्वों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करते हुए जनपद व देश की प्रगति में अपना योगदान दें। इस दौरान एडीएम नीतीश कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट मीनाक्षी पांडेय, उप जिलाधिकारी न्यायिक खालिद अंजुम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस लाइन में नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद राज्यमंत्री ने परेड की सलामी ली। पुलिस कर्मियों व स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शहर के नई बस्ती में राष्ट्रीय सेवा परिषद के कार्यालय में जिलाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी ने तिरंगा फहराया। आरएमपी पीजी कॉलेज में प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनूप गुप्त ने ध्वजारोहण किया।

उपाध्यक्ष विजय बंसल व प्राचार्य प्रो. रजनीकांत श्रीवास्तव ने कहा कि नए भारत के निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका निर्णायक है, इसलिए सभी छात्र-छात्राएं संविधान की मूल भावना न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को अपने आचरण में उतारें। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में प्राचार्य सतीश कुमार एवं उप प्राचार्य सत्यम कुमार निगम ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

दीन दयाल उपाध्याय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. राजीव द्विवेदी ने तिरंगा फहराया। यहां एनसीसी कैडेटों द्वारा भव्य परेड का आयोजन किया गया। भाषण, देश भक्ति गीत एवं उन पर आधारित नृत्य, लघु नाटिका आदि कार्यक्रम छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए। एनसीसी एवं एनएसएस के स्वयं सेवियों ने पौधरोपण किया। म्युनिसिपल इंटर कॉलेज व महर्षि विद्या मंदिर में ध्वजारोहण के बाद गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।



जिला न्यायाधीश ने डिजिटल सेवाओं का किया शुभारंभ
बार एसोसिएशन सीतापुर में तिरंगा फहराने के बाद संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना ने डिजिटल सेवाओं का शुभारंभ एवं सभागार के आधुनिकीकरण के कार्य का लोकार्पण किया।

अपर जिला जज महेन्द्र कुमार, शैलेन्द्र कुमार वर्मा, नरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, मोहम्मद शफीक, सीजेएम राजेन्द्र कुमार सिंह, बार अध्यक्ष विजय कुमार अवस्थी व महासचिव दिनेश कुमार ने विचार रखे। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष इशरत अली खां, कोषध्यक्ष राम प्रताप सिंह, कौशलेन्द्र सिंह, दीपक कुमार पांडेय, अम्बरीश शुक्ला, सविता, आलोक मिश्र, दिनेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।



मरीजों को फल बांटे
आदर्श व्यापार मंडल की ओर से गणतंत्र दिवस पर जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, चिकित्सा अधीक्षक इंद्रेश सिंह, महिला चिकित्सा अधीक्षिका सुनीता कश्यप, प्रदीप गुप्ता, अनीत मिश्रा, अनुराग शुक्ला, गोलू अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed