{"_id":"59b81a974f1c1bfa7f8b6913","slug":"the-tractor-breaking-the-wall-death-of-the-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार तोड़ घर में घुसा ट्रैक्टर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार तोड़ घर में घुसा ट्रैक्टर, महिला की मौत
सीतापुर
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर के सकरन क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से गिरी दीवार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकरन थाना क्षेत्र में मंगलवार को तेज रफतार एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दीवार तोड़कर घर में घुस गया और घर में बैठी महिला को रौंद दिया। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन परिवारीजन घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडा ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। पुलिस ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
सकरन थाना कस्बा निवासी पैकरमा की पत्नी कमला देवी(40) मंगलवार को घर का काम निपटा रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दीवार तोड़कर घर में घुस गया। इससे पहले कि कमला देवी कुछ समझ पाती, ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया।
हादसे में कमला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार के सदस्यों ने कमला देवी को दीवार के मलबे से बाहर निकाला और आनन फानन गंभीर रूप से घायल महिला को लेकर सीएचसी सांडा को भागे। घायल कमला देवी ने अस्पताल पहुुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर सकरन कस्बा निवासी इसरार का था, जो मिट्टी की ढुलाई कर रहा था। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।