{"_id":"67e59b3970dd47ed3c0db6d9","slug":"the-thieves-stole-rs-40000-from-a-grain-merchant-sitapur-news-c-102-1-slko1055-129261-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: टप्पेबाजों ने गल्ला व्यापारी के 40 हजार किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: टप्पेबाजों ने गल्ला व्यापारी के 40 हजार किए पार
Fri, 28 Mar 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित व्यापारी।
झरेखापुर (सीतापुर)। शाह महोली चौकी के पास से बृहस्पतिवार को टप्पेबाज गल्ला व्यापारी के 40 हजार रुपये ले उड़े। एक बुजुर्ग के चिल्लाने पर लोगों को मामले की जानकारी हुई। पुलिस जांच कर रही है।
पांडेय नगर मोहल्ला निवासी विपिन गुप्ता के मुताबिक वह शाह महोली चौराहे पर गल्ले की खरीदारी का काम करते हैं। पास में ही चौकी भी बनी हुई है। बृहस्पतिवार को बाइक सवार दो लोग उनकी दुकान पर आए। उसमें से एक युवक दुकान पर गल्ले के बारे में जानकारी लेने लगा। बताया कि वह एक किसान का गल्ला देखने में व्यस्त थे।
मौका पाकर बाइक सवार टप्पेबाज ने दुकान से तखत पर रखे 40 हजार रुपये उड़ा लिए और भाग निकला। पड़ोस में बैठे एक बुजुर्ग ने रुपये उठाते देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया लेकिन तब तक दोनों टप्पेबाज बाइक पर बैठकर भाग चुके थे। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को मामले की जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने तत्परता नहीं दिखाई। अपराध निरीक्षक कोतवाली देहात राजबहादुर ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। फोन से जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।