{"_id":"9fd7695bf258b34cc05a94b6a550df85","slug":"the-thief-took-away-a-million-of-goods-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख का माल ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख का माल ले गए चोर
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Mon, 13 Jul 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तम्बौर इलाके के डबकहा गांव निवासी जाबिर अली क्षेत्र के दलपतपुर में फोटो स्टेट का काम करता है। रोजमर्रा की तरह शनिवार की शाम वह दुकान बंद कर चला गया था।
विज्ञापन
सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो उसकी दुकान के शटर के नीचे नकब लगा हुआ था। जब उसने दुकान खोली तो उसमें से कम्प्यूटर, प्रिंटर, सोलर पैनल, बैट्री, चार्जर व 17 सौ की नकदी आदि करीब एक लाख का सामान गायब था। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन