{"_id":"686046985101ed24a50a0c6d","slug":"the-thatched-roof-outside-the-house-caught-fire-household-goods-burnt-down-sitapur-news-c-102-1-slko1037-135357-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: घर के बाहर रखे छप्पर में लगी आग, गृहस्थी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: घर के बाहर रखे छप्पर में लगी आग, गृहस्थी जली
Sun, 29 Jun 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। थानगांव के घेवड़ा मजरा के निबिया गांव निवासी मनीलाल के घर के बाहर रखे छप्पर में शनिवार शाम करीब 5.30 बजे आग लग गई। चपेट में आकर अनाज संग गृहस्थी का सामान जल गया।
मनीलाल के अनुसार करीब 30 हजार रुपये का सामान जल गया। ग्रामीणों ने पुलिस व दमकलकर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया। पीड़ित ने गांव के ही एक युवक पर रंजिश में छप्पर में आग लगाने की बात कही। करीब एक सप्ताह से दोनों पक्षों में जमीन का विवाद भी चल रहा है।
शनिवार को ही लेखपाल ने जमीन की नाप की थी। नाप होने के कुछ ही देर बाद छप्पर में आग लग गई। थानाध्यक्ष अतुल शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन का विवाद है। राजस्व टीम ने आज ही नाप की थी। आरोपों की जांच की जा रही है।