Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The tenant murdered the couple for vacating the shop

दुकान खाली कराने पर किराएदार ने की थी दंपती की हत्या

Mon, 24 May 2021 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
The tenant murdered the couple for vacating the shop
कमलापुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात बुजुर्ग दंपती की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि किराए की दुकान खाली कराने से नाराज होकर दबंग ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

कमलापुर कस्बे के निवासी जाकिर (75) पत्नी चुन्नी बेगम (72) के साथ दो मंजिला मकान में रहते थे। दंपती का बेटा बिसवां में रहता है। रविवार की देर रात दंपती की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एएसपी साउथ एनपी सिंह ने जांच पड़ताल की। पुलिस को दोनों के शव घर में अलग-अलग स्थानों पर पड़े मिले थे।
विज्ञापन

दोनों के शरीर पर जख्मों के निशान पाए गए थे। मृतक दंपती के बेटे इस्लाम ने बताया कि गवहिया गांव के अजीत ने उनके घर में किराए पर दुकान ली थी, जिसमें मोबाइल की दुकान खोली थी। बताया कि तीन साल से दुकान किराए पर ले रखी थी, लेकिन किराया देने को लेकर आनाकानी करता था। इसी वजह से 20 दिन पहले उसके पिता ने अजीत से दुकान खाली करा ली थी। आरोप है कि दुकान खाली कराने को लेकर नाराज चल रहे अजीत ने अपने साथी के साथ मिलकर बुजुर्गों की हत्या कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को लेकर मृतक के बेटे ने पुलिस को तहरीर दी है। एसओ कमलापुर संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अजीत और उसके साथी गुड्डू, महेंद्र, रवि, उमेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एएसपी साउथ एनपी सिंह ने बताया कि किराए की दुकान खाली कराने से नाराज होकर अजीत ने अपने साथियों के साथ मिलकर जाकिर की रात में पिटाई कर रहे थे, इस बीच शोर सुनकर पति को बचाने पहुंची उसकी पत्नी की भी आरोपियों ने पिटाई कर दी, इससे दंपती की मौत हो गई है।

वारदात के बाद आरोपी दरवाजा बंदकर मौके से फरार हो गए थे। पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर मौके पर सीओ और कई थानों की पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed