{"_id":"6411b5ca85a885156500f344","slug":"the-teenager-who-went-to-the-wedding-procession-died-in-suspicious-condition-sitapur-news-c-13-1-129733-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बरात में गए किशोर की संदिग्ध हालत में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बरात में गए किशोर की संदिग्ध हालत में मौत
Wed, 15 Mar 2023 06:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 15 Mar 2023 06:13 PM IST
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के एक किशोर की डीजे में नृत्य के दौरान संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर से एक बरात मंगलवार को लखनऊ गई थी। जिसमें मोहल्ले का शानू (15) अपने पिता के साथ शामिल होने गया था। द्वाराचार के समय बज रहे डीजे पर किशोर नृत्य करने लगा। अचानक उसे चक्कर आने की शिकायत हुई।
इसके बाद नींद आने की बात कहकर वह बस में लेट गया। काफी देर बाद उसे उठाने का प्रयास किया गया तो वह नहीं उठा। बरातियों ने उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के पिता प्रमोद गुप्ता एक निजी विद्यालय में अध्यापन का कार्य करते हैं। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। संवाद