फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The teenager was beaten with a belt in the name of Jhaphunk, fired with incense sticks

झाड़फूंक के नाम पर किशोरी को बेल्ट से पीटा, अगरबत्ती से दागा

Mon, 28 Jun 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
The teenager was beaten with a belt in the name of Jhaphunk, fired with incense sticks
सीतापुर। थाना रामकोट इलाके में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। पेट दर्द ठीक करने के नाम पर एक तांत्रिक ने किशोरी को गंभीर यातनाएं दीं। झाड़फूंक के दौरान किशोरी की बेल्ट से जमकर पिटाई की। इसके बाद अगरबत्ती से उसके शरीर को दागा। किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला संज्ञान में आते ही हरकत में आई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

महोली इलाके के एक गांव की रहने वाली 16 साल की किशोरी पिछले दिनों मिश्रिख इलाके के एक गांव में अपने मौसा के घर गई थी, जहां पर अचानक उसके पेट में तेज दर्द उठा। इस पर उसकी मां, दादी और मौसेरा भाई इलाज के लिए उसे ले जा रहे थे, इस बीच परिवार के लोगों को बताया गया कि रामकोट इलाके की साहबगंज में एक मजार है। वहां पर एक व्यक्ति झाड़फूंक से बीमारी को ठीक कर देता है।
विज्ञापन

जानकारी मिलने के बाद सभी लोग किशोरी को लेकर मजार पर गए। वहां तांत्रिक ने किशोरी को ठीक करने की बात कहते हुए उसका अपने तरीके से इलाज शुरू किया। बताते हैं कि तंत्र-मंत्र के दौरान तांत्रिक ने किशोरी की बेल्ट से पिटाई की। किशोरी को अगरबत्ती सुंघाई। इस दौरान अगरबत्ती से शरीर को कई बार दागा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूरा परिवार एक सप्ताह तक वहीं रुका। तांत्रिक झाड़फूंक के नाम पर किशोरी को गंभीर यातनाएं देता रहा। एक सप्ताह बाद किशोरी की हालत और बिगड़ गई। रविवार देर रात मामला पुलिस के संज्ञान में आया। मामले की जानकारी होते ही रामकोट पुलिस हरकत में आई और पीड़िता के परिवार से संपर्क किया।
इसके बाद किशोरी के पिता ने घटना को लेकर तांत्रिक पर झाड़फूंक के नाम पर यातनाएं देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। यातनाएं देने से किशोरी के शरीर पर काफी चोटें आने की बात कही जा रही है। शरीर में कई जगहों पर जलने के निशान पाए गए हैं। एसओ रामकोट संजीत सोनकर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी रामकोट इलाके के साहबगंज गांव निवासी तांत्रिक इश्तियाक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। किशोरी का इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। मामले में अभी और धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यातनाएं देने के साथ पैसे भी वसूले
किशोरी को झाड़फूंक से सही करने के नाम पर यातनाएं देने वाले तांत्रिक ने उसके परिवार से पैसे भी हड़पे। एसओ रामकोट ने बताया कि आरोपी ने परिवार से करीब 1150 रुपये वसूले। ये रुपये किशोरी को सही करने के लिए मांगे थे। परिवार ने बेटी सही हो जाने की उम्मीद में पैसे दिए थे।

झाड़फूंक के नाम पर किशोरी को पीटने का मामला सामने आया है। आरोपी इश्तियाक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी की दिमागी हालत ठीक नही लग रही है। उसका इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। आरोपी पर कड़ी कार्रवाई होगी।
- पीयूष सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed