{"_id":"6037e9058ebc3ee8ed39827c","slug":"the-team-went-to-cut-the-power-beaten-and-injured-three-including-je-sitapur-news-lko566767729","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली काटने गई टीम को दौड़ाकर पीटा, जेई सहित तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली काटने गई टीम को दौड़ाकर पीटा, जेई सहित तीन जख्मी
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके में एक बिजली बकाएदार का कनेक्शन काटने गई टीम को लोगों ने दौड़ा लिया। टीम के साथ मारपीट की। घटना में जेई सहित तीन लोग घायल हुए। इनका प्राथमिक उपचार कराया गया है। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
शहर कोतवाली के पुराने सीतापुर क्षेत्र के जेई मो. राशिद ने बताया कि शहर के कजियारा स्थित पालकी गेस्ट हाउस के करीब निवासी करने वाले अच्छन का करीब दो लाख रुपये बिजली बिल बकाया था। कई नोटिस के बाद बिजली बिल जमा नहीं किया जा रहा था। इसी सिलसिले में गुरुवार को बिजली विभाग की टीम कनेक्शन काटने गई थी।
इस टीम में लाइनमैन प्रेमलाल, उमाशंकर सहित पांच लोग थे। जब यह लोग कनेक्शन काटने पहुंचे तो घर की महिलाओं ने विरोध किया। इस पर कर्मचारियों ने जेई मो. राशिद को जानकारी दी। जानकारी मिलने पर जेई मौके पर पहुंचे। जेई का आरोप है कि वहां पहुंचने पर महिलाओं व पुरुषों ने मिलकर दौड़ा लिया और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
इन लोगों ने जेई व बिजली विभाग की टीम को काफी दूर तक दौड़ाकर पीटा। मारपीट में जेई मो. राशिद, कर्मचारी उस्मान व बडक्के चोटिल हुए हैं। घटना के बाद जेई ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है।
जेई मो. राशिद का कहना है कि बकाया जमा न करने पर टीम कनेक्शन काटने गई थी। तभी लोगों ने हमला कर दिया। इंस्पेक्टर टीपी सिंह का कहना है कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। जांच कराई जा रही है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।