{"_id":"6855a8ab0082d58c6204af40","slug":"the-team-shut-down-mishrikh-seva-hospital-sitapur-news-c-102-1-stp1003-134812-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मिश्रिख सेवा हॉस्पिटल को टीम ने बंद कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मिश्रिख सेवा हॉस्पिटल को टीम ने बंद कराया
Sat, 21 Jun 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
मिश्रिख (सीतापुर)। निरीक्षण के दौरान टीम को मिश्रिख सेवा हॉस्पिटल बिना रजिस्ट्रेशन के चलते मिला। यहां डॉक्टर भी मौजूद नहीं थे। जबकि अस्पताल में कई मरीज भर्ती थे और मेडिकल स्टोर में दवाओं का भंडार मिला। सीएचसी की टीम ने अस्पताल को बंद कराकर संचालक को नोटिस दिया है।
कस्बे के सेवा हॉस्पिटल में बृहस्पतिवार को सीएचसी की टीम जांच के लिए पहुंची। इस दौरान यहां भर्ती मरीजों का इलाज किया जा रहा था। डिप चढ़ रही थी। विभागीय टीम देखकर वहां मौजूद कर्मचारी भाग गए। टीम को अस्पताल में कोई भी डाॅक्टर नहीं मिला। न ही पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद था। इसके बाद टीम ने वहां भर्ती मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थानांतरित कराया। अस्पताल को बंद करा दिया गया है।
जनप्रतिनिधि के करीबी का रिश्तेदार चर्चा में
सूत्र बताते हैं कि जनप्रतिनिधि के एक करीबी का रिश्तेदार मिश्रिख के तमाम अवैध अस्पतालों से वसूली करता है। अगर कोई डॉक्टर जांच करने जाता है, तो वह टीम को रोकने का प्रयास करता है। यहां तक कि स्थानीय विभागीय लोग भी उसके प्रभाव में हैं और उसकी अनुमति के बिना कोई कार्रवाई नहीं करते हैं।