फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The team raided shops, filled seven samples

टीम ने दुकानों पर मारा छापा, सात नमूने भरे

Sat, 27 Feb 2021 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
The team raided shops, filled seven samples
सीतापुर। जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम ने शनिवार को मिलावटखोरों के खिलाफ छापा मार अभियान चलाया। इस दौरान सात खाद्य पदार्थोॅ के नमूने भरे गए। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। कार्रवाई से दुकानदारों में अफरातफरी रही।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में एफएसओ रविद्र नाथ वर्मा, अजय कुमार सिंह, प्रेम कुमार यादव टीम ने मिलावट की आशंका पर दुकानों पर छापा मारा। टीम ने सदर तहसील ग्रामीण क्षेत्र के तहत नगर पालिका जोन व जोन टू में छापा मारा। नवीन चौक के पास एक बाइक से दूध लेकर जा रहे दूधिया को टीम ने रोका।
विज्ञापन

मिलावट की आशंका पर दूध का नमूना संग्रहित किया। अन्य दूधियों से दूध के तीन नमूने लिए। एक आटा चक्की से सरसों के तेल के दो व पनीर का एक नमूना भरा। 66 कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed