फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The team expressed dissatisfaction over inadequate waste management.

Sitapur News: कूड़ा प्रबंधन सही न होने पर टीम ने जताई नाराजगी

Sun, 25 Oct 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 25 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
The team expressed dissatisfaction over inadequate waste management.
सीतापुर। कायाकल्प टीम ने शनिवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान ओपीडी में भीड़ अधिक होने पर इसे व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। वहीं, कूड़ा कचरा प्रबंधन सही न होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

पीजीआई के चिकित्सक डॉ. हर्षवर्धन के नेतृत्व में पीजीआई की डॉ. अंकिता, लोहिया हॉस्पिटल लखनऊ की डॉ. शालिनी ने अस्पताल का निरीक्षण किया।
इस दौरान इमरजेंसी, महिला वार्ड, मेडिकल ए व बी वार्ड, चिल्ड्रेन वार्ड, हड्डी वार्ड व सीनियर सिटीजन वार्ड को देखा। मरीजों से अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद रसोई घर व दवा भंडारण कक्ष पहुंचकर वहां की व्यवस्थाएं देखी। टीम को अस्पताल में कूड़ा प्रबंधन काफी खराब मिला। सीएमएस ने बताया कि नगरपालिका की तरफ से इसका निस्तारण करवाया जाता है।
विज्ञापन

इस पर इसे सुधार करने के निर्देश दिए। वहीं, जांच टीम को ओपीडी में काफी अधिक मरीज लाइन में लगे होने पर नाराजगी जताते हुए इसे मैनेजमेंट करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीएमएस डॉ. इंद्र सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. निशांत गुप्ता सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed