{"_id":"6a88a57c73e490ae970d0d7b","slug":"the-task-force-committee-will-conduct-daily-inspections-of-five-schools-sitapur-news-c-102-1-slko1053-162473-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: टॉस्क फोर्स समिति पांच विद्यालयों का रोजाना करेंगी निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: टॉस्क फोर्स समिति पांच विद्यालयों का रोजाना करेंगी निरीक्षण
Sat, 22 Aug 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। मध्याह्न भोजन योजना की निगरानी के लिए जिला व तहसील स्तरीय टॉस्क फोर्स समिति बनी हुई है। अब इनकी जिम्मेदारी और बढ़ा दी गई है। जिलाधिकारी सीधे इनकी मॉनिटरिंग करेंगे। टॉस्क फोर्स समिति को रोजाना पांच विद्यालयों का निरीक्षण करना होगा। निरीक्षण में कमी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
जिले में मिड डे मील योजना के क्रियान्वयन में कई बार लापरवाही सामने आ चुकी है। दो माह के अंदर तीन शिक्षकों की लापरवाही मिलने पर सस्पेंड किया जा चुका है। अब योजना में लापरवाही न मिले, इसके लिए अफसरों के निरीक्षण बढ़ा दिए गए हैं।
जिला टॉस्क फोर्स समिति में जिला स्तरीय अफसर शामिल हैं। ये विद्यालय का निरीक्षण करने जाएंगे, साथ ही वहां पर नौनिहालों के साथ बैठकर भोजन करेंगे। इसी तरह तहसील स्तर टॉस्क फोर्स समिति में एसडीएम, बीईओ, बीडीओ व अन्य अफसर शामिल हैं।
विज्ञापन
ये रोजाना पांच विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान बच्चों के साथ खाना खाते हुए साफ-सफाई परखेंगे। रसोईघर को भी देखेंगे। जिलाधिकारी को अपनी रिपोर्ट भेजेंगे। इसके बाद कमी मिलने पर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -
रोजाना होंगे निरीक्षण
जिलाधिकारी ने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि वे रोजाना विद्यालय पहुंचें और वहां बन रहे एमडीएम की गुणवत्ता को जांचें। प्रार्थना सभा में शामिल होकर बच्चों के साथ कुछ समय बिताएं।
-डॉ. गोरखनाथ पटेल, बीएसए