फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The sun is hidden in the fog, life is frozen

Sitapur News: कोहरे की ओट में छिपा सूरज, ठिठकी जिंदगी

Tue, 23 Dec 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 23 Dec 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
The sun is hidden in the fog, life is frozen
सीतापुर। घने कोहरे का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार सुबह घना कोहरा छाए रहने से सामान्य जन जीवन अस्त-व्यस्त रहा। दोपहर तक सूरज कोहरे की ओट में छिपा रहा। इसके बाद दिखी धूप की चमक के बावजूद ठंड से जिंदगी ठिठक रही। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव व हीटर का सहारा लेने को विवश दिखे। घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार का ब्रेक लगाए रखा। इसके चलते रेल व बस सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित रही।
विज्ञापन

कोहरे के चलते सुबह के समय भी वाहन चालकों को हेड लाइट जलाकर काफी धीमी रफ्तार से चलना पड़ा। दोपहर बाद धुंध व कोहरे की ओट से निकली धूप ने भी लोगों को ठंड से राहत महसूस नहीं होने दी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार का अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड दर्ज हुआ। उन्होंने बताया कि फिलहाल कोहरे व गलन के प्रकोप से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

रविवार रात से कोहरा छाना शुरू हो गया। यह सोमवार को दोपहर तक कायम रहा। देर तक कोहरा छाए रहने से लोगों को काफी परेशानी का समाना करना पड़ा। घने कोहरे के कारण दृश्यता 20 से 30 मीटर तक रही। इससे चालकों को वाहन चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हाईवे पर कोहरे के चलते सरकारी बसें और निजी वाहन हेडलाइट जलाने के बाद भी रेंगते दिखाई नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह नौ बजे के बाद हवा की गति बढ़ी तो कोहरे की धुंध छंटनी शुरू हुई। शाम सात बजते-बजते गलन व धुंध फिर बढ़ने लगी।
इससे शाम गहराते ही शहर की सड़कों पर चहल-पहल कम हो जाने के साथ ही बाजारों में सन्नाट दिखने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed