फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The storm cut off electricity in more than 1700 villages

Sitapur News: आंधी ने गुल की 1700 से अधिक गांवों की बिजली, उखड़े खंभे, टूटे पोल

Fri, 07 Jun 2024 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 07 Jun 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
The storm cut off electricity in more than 1700 villages
सीतापुर। जिले में आंधी व बारिश की वजह से 1700 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति लड़खड़़ा गई। 250 से अधिक बिजली के खंभे गिर गए। 100 से अधिक स्थानों पर पेड़ बिजली की लाइन पर गिर गए। 300 से अधिक स्थानों पर तार टूटने की घटनाएं हुईं। रात से ही पटरी से उतरी बिजली आपूर्ति को बहाल करने में कर्मचारी जुटे रहे। कहीं बिजली बहाल हो पाई है तो कहीं पर मरम्मत का काम देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन


जिले में बुधवार रात आई आंधी के चलते पिसावां इलाके के 100 से अधिक गांवों में 12 घंटे बिजली गुल रही। दिन में यहां बिजली आपूर्ति बहाल तो हो गई, लेकिन ट्रिपिंग परेशान करती रही। मिश्रिख उपकेंद्र से जुड़े 150 से अधिक गांवों में पेड़ तार पर टूटकर गिर गए। इसके अलावा गांवों में 50 से अधिक पोल टूट गए। इससे 10 घंटे से अधिक समय तक गांवों में बिजली गुल रही।
विज्ञापन


रामपुर मथुरा से गोंडा देवरिया, चांदपुर, गुड़ाईचा, कनरखी आदि सड़कों पर बड़ी संख्या में छोटे-बड़े पेड़ टूटकर धराशायी हो गए। बांसुरा उपकेंद्र से जुड़े 500 गांवों की बिजली ठप हो गई। रात से ही कर्मचारी बहाल करने में जुटे हुए हैं। 50 से अधिक बिजली के खंभे टूट गए हैं। इससे मोबाइल सेवा ठप हो गई। मोबाइल डिस्चार्ज होने से एक दूसरे से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलापुर उपकेंद्र से जुड़े करीब 150 गांवों में शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। जेई वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि काम चल रहा है। शाम तक बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। सकरन इलाके के 40 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति ठप चल रही है। इससे ग्रामीण बहुत ही परेशान है। सिधौली उपकेंद्र से जुड़े 100 से अधिक गांवों में तार टूट गए थे। ट्रांसफॉर्मरों में खराबी आ गई है। पेड़ हटाने में समय लग रहा है। इससे कस्बा सहित गांवों की बिजली गुल है। बंभनेवा उपकेंद्र से जुड़े 300 से अधिक गांवों में 18 घंटे से बिजली गुल है। टीमें मरम्मत करने में जुटी हुई है। परसेंडी उपकेंद्र से जुड़े 250 से अधिक गांवों में आपूर्ति ठप चल रही है। तंबौर उपकेंद्र से जुड़े 100 से अधिक गांवोंं में 13 घंटे बिजली गुल रही। इससे हर तरफ पानी को लेकर मारामारी मची हुई है। इन्वर्टर डिस्चार्ज पड़े हुए हैं।



शहर में भी लड़खड़़ाई व्यवस्था

आंधी के बाद शहर में करीब छह घंटे बिजली गुल रही। भवानीपुर, पुराना सीतापुर, सिटी पॉवर स्टेशन सहित अन्य उपकेंद्रों से जुड़े 100 से अधिक मोहल्लों में छह घंटे बिजली गुल रही। कहीं पर तार टूट गए तो कहीं पेड़ गिर गए हैं। श्रीनगर मोहल्ले में मंदिर परिसर में लगा पेड़ टूटकर तार व बाउंड्रीवाॅल पर गिर गया। इससे इस मोहल्ले की 14 घंटे से आपूर्ति ठप चल रही है। सुबह के समय लोगों को पानी का संकट झेलना पड़ा। वहीं इन्वर्टर बंद होने से घरों में अंधेरा छा गया। मोबाइल तक ठप हो गए।




भारी नुकसान हुआ

आंधी की वजह से जिले में भारी नुकसान हुआ है। बिजली के खंभे टूट गए हैं। बिजली की लाइनाें व सड़क पर गिरे पेड़ों को हटाने का काम चल रहा है। देर रात तक पूरे जिले में आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

नंदलाल, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed