{"_id":"68f132e7389bca29ec0b3fc7","slug":"the-state-level-team-received-better-services-at-chc-machrehta-sitapur-news-c-102-1-slko1053-142538-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: राज्य स्तरीय टीम को सीएचसी मछरेहटा में बेहतर मिली सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: राज्य स्तरीय टीम को सीएचसी मछरेहटा में बेहतर मिली सेवाएं
Thu, 16 Oct 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। मिशन शक्ति के तहत किशोरियों व महिलाओं को आयरन की दवाएं वितरित किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए गए। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में परसेंडी विकासखंड की ग्राम पंचायत राही में विशेष शिविर लगा।
महिलाओं को आयरन की कमी से होने वाली समस्याओं के विषय में जानकारी दी गई। आयरन फोलिक एसिड की दवाओं के प्रयोग के विषय में भी बताया गया। इसके साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर, महिलाओं बालिकाओं व बच्चों के लिए संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं आदि के विषय में भी सभी को जानकारी दी। जिलाधिकारी, सीडीओ, सीएमओ, एसडीएम लहरपुर सहित अन्य अधिकारियों ने भी आयरन की दवा का सेवन किया।
कार्यक्रम के दौरान सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार ने हीमोग्लोबिन की कमी से होने वाली एनीमिया बीमारी एवं इससे बचाव के विषय में बताया। वहीं, राज्य स्तरीय टीम ने खैराबाद, परसेंडी व मछरेहटा सीएचसी का निरीक्षण किया। इसमें मछरेहटा की सुविधाएं सबसे बेहतर पाईं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. कमलेश कुमार की तारीफ की।