{"_id":"68b1ef9aba333c61d60ece45","slug":"the-sports-stadium-team-won-in-hockey-sitapur-news-c-102-1-stp1001-139250-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: हॉकी में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: हॉकी में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने मारी बाजी
Fri, 29 Aug 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
हॉकी प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी।
सीतापुर। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी प्रतियोगिता हुई। इसमें सात टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच ओएनजीसी कम्युनिटी स्कूल व स्पोर्ट्स स्टेडियम के बीच खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम सीतापुर की टीम विजयी रही।
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में शुक्रवार सुबह हॉकी प्रतियोगिता में आरएमपी, गौरी बाल विद्या मंदिर, एलपीएस, ओएनजीसी कम्युनिटी स्कूल लहरपुर, स्पोर्ट्स स्टेडियम सीतापुर सहित अन्य टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें आरएमपी और एलपीएस के टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। ओएनजीसी ने भी फाइनल में जगह बना ली। स्पोर्ट्स स्टेडियम सीतापुर व ओएनजीसी के बीच फाइनल खेला गया। दोनों टीम के खिलाड़ियों ने जीत के लिए खूब पसीना बहाया। स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने 3-0 से विजय हासिल की और खिताब अपने नाम किया।
समापन मौके पर मुख्य अतिथि कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु ने मेजर ध्यान चंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद सभी खिलाड़ियों व उपस्थित लोगों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव प्रसारण देखा गया। इसमें खिलाड़ियों को फिट इंडिया की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में मंयक आनंद, रवि सिंह, उदय सिंह, मनीष पाल, बृजेश कुमार वर्मा, धर्मवीर, पीयूष यादव, कोच विवेक सिंह आदि रहे। इस मौके राज शर्मा, वसीम अहमद व जिला खेल कार्यालय के राहुल, देवेंद्र व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।