{"_id":"63a5ef7c8a2a7c6847697109","slug":"the-soldier-was-shot-by-his-own-illegal-weapon-case-will-be-registered-sitapur-news-lko663329642","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: जवान के पास मौजूद अवैध असलहे से लगी थी गोली, दर्ज होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: जवान के पास मौजूद अवैध असलहे से लगी थी गोली, दर्ज होगा केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। ट्रेनिंग पर आए पीएसी जवान को गोली लगने के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुुताबिक जवान के पास मौजूद अवैध असलहे से उसको गोली लगी थी। इस पूरी घटना को उसने और उसके दो साथियों ने छिपाने का प्रयास किया। जिसके चलते जवान के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा, वहीं उसके साथियों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
जिला जौनपुर निवासी अनूप यादव (35) 37 वाहिनी कानपुर में तैनात है। वह जिले में स्थित 27 वीं वाहिनी में प्रतियोगिता के लिए फायरिंग की ट्रेनिंग करने का आया था। गुरुवार शाम करीब 7.45 पर फायरिंग बट से वापस आते समय उसे संदिग्ध हालात में बाएं पैर में घुटने के ऊपर जांघ में गोली लग गई थी।
पीड़ित का कहना था कि दो बदमाश बाइक से आए थे और उसको गोली मार दी थी। पुलिस ने जब पड़ताल की तो यह निकल कर आया कि किसी बदमाश ने उसको गोली नहीं मारी थी, बल्कि घायल जवान के पास एक अवैध असलहा था। अभ्यास करने के बाद वह अपना हेडफोन फायरिंग बट पर भूल गया था। जिसे लेने के लिए वह वापस जा रहा था।
विज्ञापन
वह लघुशंका के लिए रुका। इसी दौरान उसके पास मौजूद अवैध असलहे से फायर हो गया और गोली उसकी जांघ में लगी। किसी को यह न पता चले कि गोली कैसे लगी, वह अपने साथी के साथ बाइक से खुद ही जिला अस्पताल पहुंच गया।
पूरी घटना को छिपाने के लिए जवान ने फर्जी कहानी बना डाली। जब पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। एसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि आरोपी के पास अवैध असलहा था। जिससे गोली लगी। इसलिए उस पर केस दर्ज किया जाएगा। इसके साथ ही दो अन्य सहयोगियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई किए जाने के लिए पत्राचार किया जा चुका है।