फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The showers soaked me, then the sun made me wet

Sitapur News: फुहारों ने भिगोया फिर धूप ने किया तर-बतर

Tue, 29 Jul 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 29 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
The showers soaked me, then the sun made me wet
दिनभर बादलों की हुई लुकाछिपी।
सीतापुर। रिमझिम फुहारों, बदली व धूप के बीच मंगलवार को दिनभर लुकाछिपी चलती रही। सुबह से दोपहर तक छाए बादलों के बीच कभी रिमझिम फुहारें तो कभी बूंदाबांदी ने मौसम सुहाना कर दिया। अधिकतम पारा दो डिग्री लुढ़का तो गर्मी से लोगों को राहत मिली। दोपहर बाद धूप निकली। उमस ने लोगों को बेहाल किया। पहले फुहारों ने भिगोया तो बाद में तेज धूप ने पसीने से तर-बतर किया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
विज्ञापन

जिले में सोमवार देर रात से मौसम ने करवट ली और बारिश शुरू हो गई। मंगलवार दोपहर बाद तक रुक-रुककर रिमझिम फुहारें बरसने का दौर चलता रहा। सड़कों पर चहलकदमी करते लोगों को फुहारों ने भिगोया। इसके बाद कुछ देर के लिए धूप भी निकली। फुहारें, बदली और तेज हवा चलने से खुशगवार मौसम का लुत्फ उठाने के बाद धूप लोगों को कुछ ज्यादा ही खली।
विज्ञापन

मौसम में आए इस बदलाव ने उमस में इजाफा कर दिया। इससे लोग पसीने से नहा उठे। बारिश व बदली की वजह से रूमानी मौसम का लुत्फ उठाने के बाद धूप व उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। शहर में कई स्थानों पर जलभराव और कीचड़ से भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बुधवार को भी जिले के कुछ हिस्सों में बदली छाई रहने व फुहारें पड़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसानों को रास आया बदला मौसम
मौसम में बदलाव किसानों को रास आया। बारिश से फसलों को फायदा मिला है। इससे किसान खुश हैं। किसान राजेश ने बताया कि सोमवार देर रात से मंगलवार दोपहर तक रुक-रुककर बारिश होने से धान, गन्ना व उड़द की फसलों को फायदा पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed