फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The ship could not fly due to the speed of the fan and the lotus bloomed

Sitapur News: पंखे की रफ्तार से जहाज नहीं भर सका उड़ान और खिल गया कमल

Tue, 16 May 2023 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 16 May 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
The ship could not fly due to the speed of the fan and the lotus bloomed
खैराबाद/सीतापुर। नगर पालिका के चुनाव में पंखे की रफ्तार से जहाज उड़ान नहीं भर पाया और कमल खिल गया। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में पहली बार भाजपा की जीत की नींव निर्दलीय प्रत्याशी गुलशन जहां ने तैयार की। किसी भी वार्ड में पंखे की रफ्तार इतनी धीमी ही नहीं हुई कि जहाज उड़ान भर पाता। पंखा निशान पर चुनाव लड़ने वाली गुलशन जहां को 5072 मत मिले हैं। गुलशन जहां ने जहाज निशान पर लड़ने वाली राजिया बेगम के वोट बैंक में तगड़ी सेंध लगा दी। यही कारण है कि राजिया बेगम भाजपा की बेबी गुप्ता से 528 मतों से हार गईं। लिहाजा, मुस्लिम बाहुल्य वाली नगर पालिका में पहली बार जीत दर्ज कर भाजपा ने इतिहास रच दिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका खैराबाद में महिला के लिए आरक्षित अध्यक्ष सीट पर पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। भाजपा ने बेबी गुप्ता पर दांव लगाया था। सपा से पूर्व अध्यक्ष हाजी जलीस अंसारी की बेटी इरम अंसारी और आईएमआईएमआई से वरीशा चुनाव लड़ रही थीं। पूर्व अध्यक्ष हनीफ अंसारी की पत्नी राजिया बेगम और गुलशन जहां निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर किस्मत आजमा रही थीं।
विज्ञापन

यहां भाजपा की बेबी गुप्ता और निर्दलीय राजिया बेगम के बीच आमने-सामने का कड़ा मुकाबला माना जा रहा था। सियासी चाणक्यों का यह भी कहना था कि सपा प्रत्याशी इरम अंसारी मुकाबले को त्रिकोणीय बना सकती हैं। क्योंकि 2017 में इरम के पिता जलीस अंसारी सपा के टिकट पर अध्यक्ष बने थे। हांलाकि राजनैतिक पंडितों के समीकरण तब उलट पुलट गए जब मतगणना के रुझान आना शुरू हुए। निर्दलीय प्रत्याशी गुलशन जहां ने उम्मीद से कहीं बढ़कर प्रदर्शन किया। हर वार्ड में पंखा चलता रहा। पंखे की चाल ने राजिया के जहाज को उड़ने ही नहीं दिया। पंखे ने जहाज के वोटबैंक में तगड़ी सेंध लगा दी। लिहाजा, कुल 5072 मत पाने वाली गुलशन जहां ने भाजपा के बेबी गुप्ता की जीत का मार्ग प्रशस्त कर दिया। बेबी गुप्ता ने 9162 मत पाए और 8634 मत पाने वाली निर्दलीय राजिया बेगम को 528 मतों से हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अध्यक्षी जीती, सभासदी में भाजपा का प्रदर्शन रहा खराब
नगर पलिका के 25 वार्डों में से भाजपा ने नौ वार्डों में सभासद के प्रत्याशी उतारे थे। जबकि 12 वार्डों में प्रत्याशियों को समर्थन दिया था। सिंबल पर चुनाव लड़े नौ प्रत्याशियों में से महज तीन जीत सके हैं। उधर, समर्थन से लड़ने वाले 12 मेंबरों में से छह जीत दर्ज कर पाए हैं। माना जा रहा है, कि अगर भाजपा का जादू चलता तो सभासद के चुनाव में भी पार्टी का प्रदर्शन बेहतर होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed