{"_id":"6887d041e3ae605e46022fea","slug":"the-secret-of-earning-crores-of-rupees-from-conversion-was-revealed-by-a-samosa-sitapur-news-c-102-1-slko1055-137313-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: एक समोसे से खुला था धर्मांतरण से कमाई करोड़ों की संपत्ति का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: एक समोसे से खुला था धर्मांतरण से कमाई करोड़ों की संपत्ति का राज
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में तीन साल पहले एक समोसे के जरिये धर्मांतरण के गिरोह का भंडाफोड़ हुआ था। इसमें मतांतरण के नाम पर विदेशों से फंडिंग कराकर करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने वाले एक दंपति का राज खुला था। उस दंपति के पीछे कई विदेशी लोगों का भी हाथ था। पुलिस की जांच होने के बाद आरोपी की डेढ़ करोड़ की संपत्ति को भी जब्त किया गया था। इस आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता है कि अभी भी जिले में इस स्तर के लोग हैं, जिन्होंने धर्मांतरण के नाम पर करोड़ों की संपत्ति बना ली हो।
वर्ष 2022 में जिले सदरपुर थाने के शहबाजपुर गांव से इमलिया सुल्तानपुर जैसा ही एक मामला सामने आया था। जहां कथित चर्च में सैकड़ों लोगों की सभा लगती थी। जब सभा होती थी तो लोगों को नाश्ता आदि भी दिया जाता था। जहां से समोसा मंगाया जाता था वहां काम करने वाले एक युवक को इस मामले की भनक लगी। उसने हिंदूवादी संगठन को पूरे मामले की जानकारी दी थी।
भारी हंगामे और विरोध के बाद जब पुलिस मौके पर आई तो वह भी दंग रह गई। करीब 400 से अधिक लोगों की सभा लगी थी, जिसे डेविड अस्थाना और उसकी पत्नी रोहिणी संबोधित कर रहे थे। खास बात तो यह थी कि उस सभा के मुख्य अतिथि चार ब्राजीली नागरिक थे, जो कि टूरिस्ट वीजा पर धर्मांतरण कराने के लिए यहां आए थे। पुलिस ने मौके से आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जब जांच हुई तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए फिर आरोपी डेविड की डेढ़ करोड़ की संपत्ति को जब्त किया गया था।