फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The road will be widened with an investment of Rs 23 crore, making traffic easier.

Sitapur News: 23 करोड़ से चौड़ी होगी सड़क, सुगम बनेगा आवागमन

Tue, 06 Jan 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 06 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
The road will be widened with an investment of Rs 23 crore, making traffic easier.
रामपुर मथुरा। गोंडा देवरिया गांव से रामपुर मथुरा तक सड़क मार्ग साढ़े पांच मीटर चौड़ा होगा। इससे इस मार्ग पर लोगों का आवागमन सुगम बन सकेगा। 12.700 किमी. लंबे इस सड़क मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण पर 23 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सोमवार को क्षेत्रीय विधायक ज्ञान तिवारी ने सड़क मार्ग के चौड़ीकरण काम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जिले के गांजर इलाके में स्थित गोंडा देवरिया गांव तक संसाधनों के अभाव में पहुंचना बहुत कठिन था। सबसे बड़ी समस्या बेहतर मार्ग को लेकर थी। शासन ने रामपुर मथुरा से गोंडा देवरिया गांव तक 12.700 किमी लंबी सड़क के 23 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य को मंजूरी दी है। सोमवार को विधायक ज्ञान तिवारी ने सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। यह सड़क सीमावर्ती चार जनपदों को भी जोड़ती है। यह सड़क मार्ग सीतापुर और बाराबंकी से होते हुए बहराइच व गोंडा तथा लखनऊ जाने के लिए दूरी कम करने के लिए भी एक अच्छा कनेक्टिविटी मार्ग साबित होगा।
विज्ञापन

अभी तक यह सड़क मार्ग मात्र तीन मीटर चौड़ा है। अब इसकी चौड़ाई 5.5 मीटर तक हो जाएगी। विधायक ज्ञान तिवारी ने कहा कि सड़क के चौड़ीकरण से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होने के साथ दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है। सड़क के चौड़ीकरण से गोंडा देवरिया, बहादुरगंज, दुर्गापुर, हरिहरपुर, मझिगवां, सिंगहिया, मौर्यनगर, उमरी गनेशपुर, कालिकन सहित लगभग एक सैकड़ा गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इस मौके पर लक्ष्मीनारायण मौर्य, मनोज सिंह, मंजू सिंह, नरेंद्र सिंह, कुमुद गुप्ता, हरिशंकर तिवारी, अशोक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed