फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The reality of drain cleaning was exposed in the first rain

Sitapur News: पहली बारिश में खुली नाला सफाई की पोल

Fri, 20 Jun 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 20 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
The reality of drain cleaning was exposed in the first rain
सीतापुर। जिले में शुक्रवार को हुई बारिश से जलनिकासी की पोल खुलकर सामने आ गई। शहर के पूर्णागिरि नगर में जलनिकासी की व्यवस्था ठप नजर आई। सिधौली में बिसवां चौराहे पर ओवरब्रिज के किनारे जलभराव हो गया। सीएचसी सिधौली में जलभराव की स्थिति समाप्त करने के लिए लगाए गए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम फेल हो गए। कमलापुर कस्बे में हाईवे के किनारे जलनिकासी के लिए नाला बना है लेकिन पहली बरसात में सर्विस रोड पूरी तरह लबालब भर गई।
विज्ञापन

लहरपुर में जलनिकासी के लिए पालिका परिषद के द्वारा मुख्य मार्ग पर नाले का निर्माण कराया जा रहा है। नाले में बहने वाला पानी सड़क पर बह रहा है। मिश्रिख में किसान सेवा सहकारी समिति कार्यालय परिसर के बाहर पानी भर गया। किसानों को खाद लेकर निकलना काफी दुश्वार रहा। कार्यालय में कार्यरत अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण पानी भर जाता है।
विज्ञापन


मछरेहटा मुख्य मार्ग भी जलमग्न
खैराबाद रोड पर मछरेहटा के अंदर मुख्य मार्ग पर बरसात के चलतें जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। बीडीओ राजेश तिवारी ने बताया कि नाले के ऊपर व सड़क के किनारे आसपास के दुकानदार अतिक्रमण किए हुए है। कब्जा होने के कारण सफाई कराने में समस्या उत्पन्न होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed