फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The rain brought relief from the heat

रिमझिम फुहारों ने गर्मी से दिलाई राहत

Fri, 28 May 2021 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
The rain brought relief from the heat
सीतापुर। पिछले दो दिन से पड़ रही गर्मी से शुक्रवार को लोगों को राहत मिली। वहीं बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। पानी की एक-एक बूंद फसलों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। गन्ने की फसल को इससे काफी फायदा पहुंचा।
विज्ञापन

रिमझिम बारिश की बूंदों ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। दिन में कई बार रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे दिनभर लोग बारिश का लुत्फ उठाते रहे। मौसम विशेषज्ञों का कहना है शनिवार को हल्की धूप रहेगी। तापमान कुछ इसी तरह रहेगा।
विज्ञापन

दो दिन से मौसम काफी गर्म रहा है। कड़क धूप लोगों को बेहाल कर रही थी। शुक्रवार को इससे काफी राहत मिली। सुबह बदली छाई रही। करीब नौ बजे से रिमझिम बारिश शुरू हो गई। बारिश रुक-रुककर होती रही। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। जब गर्मी से राहत मिली तो लोग अपने घरों से बाहर निकले आए। कोई अपने घर की छत व तो कोई सड़क पर ही बारिश का मजा लेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश हल्की होने की वजह से आवागमन बाधित नहीं हुआ। इस बारिश का सबसे अधिक फायदा किसानों को हुआ है। इस समय खेत में गन्ने की फसल बोई हुई है। जब धूप तेज हो रही थी तो फसलें सूखने लगीं। उनको पानी की जरूरत पड़ रही थी। किसान फसलों की सिंचाई करने का प्लान बना रहे थे।
किसान कृष्णकुमार का कहना है शुक्रवार को हुई बारिश किसी संजीवनी से कम नहीं है। इससे फसल लहलहा जाएगी। पानी की कमी पूरी हो जाएगी। अगर बारिश न होती तो सिंचाई करने के लिए काफी पैसे खर्च करने पड़ते। यह खर्चा अब बच गया है।
किसान सचिन का कहना है इस बारिश का असर खेतों पर कम से कम पांच दिन तक जरूर रहेगा। फसलों में नमी बनी रहेगी। इस दौरान फसलों की निराई करने में आसानी होगी। निराई के बाद उर्वरक डालकर फसल को तैयार करने में मदद मिलेगी। शनिवार को भी मौसम कुछ इसी तरह रहने की उम्मीद की जा रही है।

इस समय अगर जोरदार बारिश हो जाती तो खरबूजा, तरबूज व ककड़ी की फसल को थोड़ा नुकसान हो सकता था। किसान रामकृपाल का कहना है इस समय केवल गन्ने की फसल खेत में खड़ी है। अब धान की रोपाई का समय आ रहा है। इसके अलावा कुछ सब्जी व फल बोए हुए हैं। इस रिमझिम बारिश में सब्जी व फलों के उत्पादन पर कोई असर नहीं पड़ा है बल्कि इन फसलों को भी इससे फायदा ही मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed